फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Jack Leach will undergo knee operation; out of team getting injured test series against India

IND vs ENG: इस दिन घुटने का ऑपरेशन कराएंगे जैक लीच, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होकर टीम से हुए बाहर

Sun, 25 Feb 2024 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रोहन रोग (बड़ी आंत को प्रभावित करने वाला रोग) से पीड़ित लीच के लिए घुटने की चोट नवीनतम समस्या है। इससे पहले वह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पिछले साल इंग्लैंड में एशेज में भी नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Jack Leach will undergo knee operation; out of team getting injured test series against India
जैक लीच - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के सबसे अनुभवी स्पिनर के रूप में भारत गए लीच ने हैदराबाद में केवल शुरुआती टेस्ट में हिस्सा लिया जिसे उनकी टीम ने 28 रन से जीता। इस 32 वर्षीय स्पिनर को मैदान पर चोट लगने के कारण काफी अधिक सूजन आई और वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए जिसके बाद उन्हें दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


लीच ने कहा, 'सूजन खत्म करने के लिए मैं ऑपरेशन कराने जा रहा हूं क्योंकि यह ठीक नहीं हो रही है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रोहन रोग (बड़ी आंत को प्रभावित करने वाला रोग) से पीड़ित लीच के लिए घुटने की चोट नवीनतम समस्या है। इससे पहले वह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पिछले साल इंग्लैंड में एशेज में भी नहीं खेल पाए थे। पांच साल पहले 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर लीच को सेप्सिस (एक प्रकार का संक्रमण) भी हो गया था।
विज्ञापन


लीच ने कहा, 'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। यह मैदान पर पहली पारी की दूसरी गेंद के दौरान हुआ इसलिए पूरे मैच में मैं घुटने की समस्या के साथ खेल रहा था। इससे उबरने में लंबा समय लगेगा। मुझे ऑपरेशन करवाने की जरूरत है और फिर उम्मीद है कि मैं क्रिकेट खेलना शुरू कर सकूंगा। मुझे क्रिकेट खेलने और फिर से थोड़ी लय हासिल करने में अच्छा लगेगा।' भारत का टेस्ट दौरा खत्म होने के बाद इंग्लैंड अगला टेस्ट लार्ड्स में 10 जुलाई से खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed