फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इशांत शर्मा को 100वें टेस्ट में मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', राष्ट्रपति-गृहमंत्री ने किया सम्मानित

Wed, 24 Feb 2021 02:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Feb 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Ishant Singh becomes only a second indian pacer to play 100 test matches after Kapil dev
इशांत शर्मा - फोटो : social media

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को उनके 100वें टेस्ट की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


 

IND vs ENG Ishant Singh becomes only a second indian pacer to play 100 test matches after Kapil dev
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले इस तेज गेंदबाज को राष्ट्रपति कोविंद ने एक स्मृति चिन्ह और शाह ने 100वीं टेस्ट की स्मरणीय कैप सौंपी। दरअसल, इशांत पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
 

IND vs ENG Ishant Singh becomes only a second indian pacer to play 100 test matches after Kapil dev
इशांत शर्मा - फोटो : Screengrab from hotstar

इशांत ने मैच में एक और मामले में कपिल की बराबरी की। कपिल देव ने भी अपने 100वें टेस्ट में मैच का पहला विकेट चटकाया था और इशांत ने भी अपने 100वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डोम सिबले को शून्य पर आउट कर यह कारनामा दोहराया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Ishant Singh becomes only a second indian pacer to play 100 test matches after Kapil dev
इशांत शर्मा - फोटो : twitter

बात करें इशांत के करियर की तो उन्होंने 14 साल पहले 18 साल की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने देश के लिए कई बार मैच जिताऊ गेंदबाजी की। इशांत ने अपने टेस्ट करियर को आगे बढ़ाने के लिए खुद को अंतरराष्ट्रीय टी-20 और वनडे मुकाबलों से दूर कर लिया। 

विज्ञापन
IND vs ENG Ishant Singh becomes only a second indian pacer to play 100 test matches after Kapil dev
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर

इशांत का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी सुधार करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इशांत ने अपने पहले 79 टेस्ट मैचों में 226 विकेट लिए, लेकिन पिछले 20 मैचों में उन्होंने 76 विकेट हासिल किए हैं, जिससे लगता है कि दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने टीम की जरूरतों के अनुसार खुद को ढाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed