IND vs ENG: टीम इंडिया अगले साल करेगी इंग्लैंड का दौरा, बीसीसीआई ने ईसीबी के सामने रखा यह प्रस्ताव
भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। बीसीसीआई ने ईसीबी के सामने कुछ अतिरिक्त मैच खेलने का प्रस्ताव रखा है। हाल ही में कोरोना संक्रमण के डर से भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल इंग्लैंड में दो अतिरिक्त टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की है। हाल ही में कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों देशों के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रस्ताव इंग्लैंड क्रिकेट के पहले से बढ़ाए गए बजट में 40 मिलियन पाउंड की संभावित कमी को देखते हुए दिया गया है। रिशेड्यूल टेस्ट इसके साथ नहीं होगा अभी उस पर फैसला होना बाकी है।
यह इस बात पर निर्भर कर सकता है कि ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के प्रसारण अधिकारों के लिए 25 मिलियन पाउंड का भुगतान करने वाले विभिन्न प्रसारक पूरे पांच दिनों के बजाए दो रात के लिेए तैयार होंगे या नहीं।. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पूर्ण टे्ट मैच में संभावित कमाई के साथ कॉरपोरेट हॉस्पिटैलिटी, टिकट और खाने-पीने का सवाल है। मैनचेस्टर टेस्ट में 10 मिलयन पाउंड से ज्यादा राजस्व की कमाई होती क्या यह दो टी-20 मैचों से संभव है।
अगले साल सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम साल 2022 में एक बार फिर इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस टूर पर टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज इंग्लिश टीम के विरुद्ध खेलेगी। यह सभी मैच जुलाई के पहले पखवाड़े में खेले जाएंगे।
टेस्ट सीरीज के परिणाम पर फैसला नहीं
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के परिणाम पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के समय भारत सीरीज में 2-1 से आगे था। पांचवें टेस्ट मैच के परिणाम को लेकर ईसीबी ने क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी को पत्र लिख है। जबकि आईसीसी का कहना है कि ईसीबी की तरफ से उसे रविवार शाम तक इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट मैच भारतीय कैंप में कोरोना की एंट्री के बाद रद्द कर दिया गया था। क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि मैच के दौरान कहीं खिलाड़ी संक्रमित न हो जाएं। हेड कोच रवि शास्त्री सहित कई लोग पहले से ही कोरोना संक्रमित हो चुके थे।