फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: How does Ashwin keep an eye on his opponents? Veteran spinner reveals big secret before fifth test

IND vs ENG:  कैसे प्रतिद्वंदियों पर नजर रखते हैं अश्विन? पांचवें टेस्ट से पहले दिग्गज स्पिनर ने खोला बड़ा राज

Tue, 05 Mar 2024 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Mar 2024 10:59 PM IST
सार

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे मैच से पहले अपनी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह मीडियाकर्मियों से विरोधी खिलाड़ियों की नेट्स प्रैक्टिस की फुटेज लेते हैं। इससे उन्हें अपनी रणनीतियों को तैयार करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
IND vs ENG: How does Ashwin keep an eye on his opponents? Veteran spinner reveals big secret before fifth test
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। टीम इंडिया ने चौथे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर धर्मशाला टेस्ट पर है। इस मुकाबले से पहले दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह विरोधियों खिलाड़ियों पर नजर रखते हैं। 
विज्ञापन


500 से अधिक टेस्ट विकेट हासिल कर चुके अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे मैच से पहले अपनी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह मीडियाकर्मियों से विरोधी खिलाड़ियों की नेट्स प्रैक्टिस की फुटेज लेते हैं। इससे उन्हें अपनी रणनीतियों को तैयार करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन


विरोधी बल्लेबाजों पर कैसे रखते हैं नजर?
अश्विन ने कहा, "कभी-कभी मैं मीडिया वालों से दोस्ती कर लेता हूं और जब बल्लेबाज नेट्स में अभ्यास कर रहे होते हैं तो पीछे से फुटेज प्राप्त करता हूं। जब मैं ऑस्ट्रेलिया गया, तो ऐसे मौके आए जब मार्नस और स्मिथ अपने पैरों का इस्तेमाल कर रहे थे और नेट्स में वापस जा रहे थे। यह वास्तव में काम करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन ने 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। तीन मैचों में उन्होंने 12 विकेट चटकाए थे। दिलचस्प बात यह है कि 3 मैचों में क्रमशः 3 और 2 मौकों पर स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुस्चगने को आउट करने में सफल रहे थे। 


अश्विन ने की इन दो टीमों के बल्लेबाजों की तारीफ
राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुछ मौकों पर स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यह एक बहुत ही कड़ी चुनौती है, इसलिए साल भर वे स्पिन खेलने की तैयारी करते हैं, जैसे हम सीम और बाउंस खेलने की तैयारी करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed