फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Graham Gooch says Shubman Gill is superstar of future, said- he will win many matches in future

IND vs ENG: महान ग्राहम गूच की नजर में यह भारतीय आने वाले समय का सुपरस्टार, कहा- वह आगे चलकर काफी मैच जिताएंगे

Sun, 03 Aug 2025 01:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Aug 2025 01:16 PM IST
सार

लगभग 45 हजार प्रथम श्रेणी रन बनाने वाले गूच ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम की अनुभवहीनता के बावजूद उन्हें हमेशा उम्मीद थी कि भारत मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Graham Gooch says Shubman Gill is superstar of future, said- he will win many matches in future
भारतीय टीम और ग्राहम गूच - फोटो : PTI

विस्तार

महान बल्लेबाज ग्राहम गूच का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैच की कड़ी सीरीज टेस्ट प्रारूप को दबाव से निकालने के लिए एकदम सही है। हालांकि, उन्हें डर है कि सिर्फ बिग थ्री (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के एक-दूसरे के साथ ज्यादा खेलने का मौजूदा चलन अंततः बोरियत और ठहराव का कारण बनेगा। इतना ही नहीं, गूच ने शुभमन गिल को भविष्य का सितारा बताया है और कहा है कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया को काफी मैच जिताएंगे।
विज्ञापन

'एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा खुल जाता है'
लगभग 45 हजार प्रथम श्रेणी रन बनाने वाले गूच ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम की अनुभवहीनता के बावजूद उन्हें हमेशा उम्मीद थी कि भारत मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देगा। गूच ने कहा, 'देखिए एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा खुल जाता है। आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि महान खिलाड़ी या कोई भी खिलाड़ी हमेशा खेलता रहे। एक समय ऐसा आता है जब वे तय कर लेते हैं कि अब बहुत हो गया या अब संन्यास ले लेंगे या कुछ और।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Graham Gooch says Shubman Gill is superstar of future, said- he will win many matches in future
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
'भारतीय टीम अच्छे हाथों में है'
उन्होंने कहा, 'जिन दो खिलाड़ियों का आपने जिक्र किया है, उन्होंने भारत और हमारे शानदार खेल के लिए बेहतरीन योगदान दिया है। अब समय आ गया है कि दूसरे लोग आगे आएं। मुझे लगता है कि युवा भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके कप्तान (शुभमन गिल) शानदार रहे हैं। वह कमाल के बल्लेबाज लग रहे हैं और उम्मीद है कि वह भविष्य में ढेरों टेस्ट रन बनाएंगे और भारत को कई जीत दिलाएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि टीम अच्छे हाथों में है।'
विज्ञापन

'गिल की तकनीक-एकाग्रता शानदार'
SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शुभमन गिल के निराशाजनक रिकॉर्ड पर सवाल उठे थे, लेकिन उन्होंने 754 रन बनाकर उनका करारा जवाब दिया है। यह सुनील गावस्कर के किसी भारतीय द्वारा किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड से सिर्फ 20 रन कम हैं। गूच को गिल की बल्लेबाजी में कोई तकनीकी समस्या नहीं दिखती और वह उनके स्वभाव से भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उनकी तकनीक शानदार है। इस सीरीज में उनकी एकाग्रता और उनका धैर्य शानदार रहा है।'

IND vs ENG: Graham Gooch says Shubman Gill is superstar of future, said- he will win many matches in future
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
'स्टोक्स के नहीं खेलने से कमजोर हुई गेंदबाजी'
गूच का मानना है कि चोटिल बेन स्टोक्स के अंतिम टेस्ट में नहीं खेलने से इंग्लैंड की गेंदबाजी क्षमता प्रभावित हुई और साथ ही करिश्माई कप्तान पर उनकी अत्यधिक निर्भरता भी उजागर हुई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मेरे लिए स्टोक्स इस सत्र में एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वह इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं क्योंकि वह टीम को संतुलित करते हैं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो इंग्लैंड को एक बल्लेबाज कम करना होगा।'

'सिराज मैच में अपना सबकुछ झोंक देते हैं'
उन्होंने कहा, 'हम चार गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए पर्याप्त अच्छे नहीं हैं। हमें पांच गेंदबाजों की जरूरत है। मेरे विचार से चार गेंदबाजों वाले गेंदबाजी आक्रमण के लिए आपको दो विश्वस्तरीय गेंदबाजों की जरूरत होती है और इंग्लैंड के पास इस समय ऐसा नहीं है।' गूच को स्टोक्स और मोहम्मद सिराज में भी समानताए नजर आईं। दोनों ने मौजूदा सीरीज में अपने शरीर की परवाह किए बिना लंबे स्पैल गेंदबाजी की।

उन्होंने कहा, 'सिराज के बारे में बोलने के लिए मेरे पास बहुत समय है। बहुत जुनूनी, हर बार पूरी ताकत झोंक देते हैं। और बेन स्टोक्स भी कुछ ऐसे ही हैं। जब वह बाउंड्री के अंदर जाते हैं तो पूरा दमखम लगा देते हैं। वह कोई कमी नहीं छोड़ते। वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं।'

IND vs ENG: Graham Gooch says Shubman Gill is superstar of future, said- he will win many matches in future
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
गूच ने तनाव और गहमागहमी का किया समर्थन
गूच ने इस सीरीज के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी और तनाव का समर्थन किया। गूच ने कहा, 'जब आप किसी देश के खिलाफ खेल रहे होते हैं, जब श्रृंखला बहुत प्रतिस्पर्धी और कड़ी होती है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत जोश होता है। और कभी-कभी गुस्सा थोड़ा भड़क जाता है और ऐसी बातें कह दी जाती हैं जिनका शायद आपको पछतावा हो, लेकिन यह सब मौके की गहमागहमी में हो जाता है और मुझे लगता है कि दो टीम एक-दूसरे पर बहुत जोरदार हमला करती हैं और मैच जीतने की कोशिश करती हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बाद में जारी रहता है।'

टेस्ट बिग थ्री के बाहर भी फलने फूलने की जरूरत
अधिकतर टेस्ट क्रिकेट भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है जो पांच मैच की सीरीज में एक-दूसरे के साथ खेलते हैं। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश केवल दो या तीन मैच की श्रृंखला में ही हिस्सा लेते हैं। गूच ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को ‘बिग थ्री’ देशों से आगे बढ़कर फलने-फूलने की जरूरत है।

IND vs ENG: Graham Gooch says Shubman Gill is superstar of future, said- he will win many matches in future
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : PTI
'आर्थिक रूप से कमजोर देशों को मिले मदद'
गूच ने कहा, 'मुझे लगता है कि आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत है और यह देखने की जरूरत है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर देशों की कैसे मदद कर सकते हैं। मैं छोटे देशों की बात नहीं करूंगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर देशों की बात करूंगा।' टेस्ट क्रिकेट में 8900 रन के साथ इंग्लैंड के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज 72 वर्षीय गूच ने कहा, 'क्योंकि आपको टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखना है। आप सिर्फ तीन टीम के बीच नहीं खेल सकते। अगर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ़्रीका जैसी दूसरी टीम कम टेस्ट क्रिकेट खेलेंगी तो किसी के पास खेलने के लिए कोई नहीं होगा। इसलिए उन्हें खेल का पूरा समर्थन करना होगा।'

भारत-इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर से खुश हैं गूच
भारत और इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में एक-दूसरे को बेहद कड़ी टक्कर दी है और ऐसे में गूच यहां खेले गए क्रिकेट और इन नजदीकी मैचों में पैदा हुए तनाव से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'यह एक शानदार सीरीज रही है और टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद अच्छी है। क्योंकि हम जानते हैं कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट दुनिया भर में छाया हुआ है और टेस्ट क्रिकेट दबाव में है।' गूच ने कहा, ‘‘तो इस तरह की सीरीज में काफी रोमांच, काफी अच्छा क्रिकेट, ढेर सारे रन, शानदार गेंदबाजी, और तनाव, कभी-कभी खेल में थोड़ी-बहुत चुभन भी होती है जिससे असल में मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों टीमों ने काफी जज्बा दिखाया है। मुझे लगता है कि यह शानदार रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed