फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Gautam Gambhir, Team India Dressing Room Tribute To Rishabh Pant In Manchester; Watch Video

IND vs ENG 4th Test: कोच गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में पंत के जज्बे को किया सलाम, BCCI ने शेयर किया वीडियो, देखें

Mon, 28 Jul 2025 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Jul 2025 02:19 PM IST
सार

बीसीसीआई ने खास पलों का वीडियो शेयर किया है। इसमें गंभीर कहते हैं, 'पंत ने जो इस मैच में साहस दिखाया है, इस टेस्ट टीम की नींव इसी बात पर निर्भर करेगी।'

विज्ञापन
IND vs ENG: Gautam Gambhir, Team India Dressing Room Tribute To Rishabh Pant In Manchester; Watch Video
ड्रेसिंग रूम में बोलते गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट को ड्रॉ करा लिया। हालांकि, इसकी नींव पहली पारी में ऋषभ पंत ने रखी थी। वह पैर की टूटी अंगुली के साथ बल्लेबाजी के लिए आए थे और अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे थे। उनके जज्बे को हर किसी ने सलाम किया था। गंभीर ने मैनचेस्टर टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद ड्रेसिंग रूम में भी पंत के जज्बे की सराहना की।
विज्ञापन

गंभीर ने पंत को लेकर क्या कहा?
बीसीसीआई ने खास पलों का वीडियो शेयर किया है। इसमें गंभीर कहते हैं, 'पंत ने जो इस मैच में साहस दिखाया है, इस टेस्ट टीम की नींव इसी बात पर निर्भर करेगी। मुझे किसी एक इंसान के बारे में बात करने से नफरत है। मैंने कभी टीम के खेल में किसी शख्स के बारे में बात नहीं की है। आपने न केवल इस ड्रेसिंग रूम को प्रेरित किया है, बल्कि अगली पीढ़ी को प्रेरित किया है। यह एक विरासत है जो आपने अपने लिए और इस ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए बनाई है। हम सभी ये कहना चाहते हैं कि आपने बहुत-बहुत अच्छा काम किया है। और देश को आप पर हमेशा गर्व रहेगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


विज्ञापन
विज्ञापन

'अपनी टीम को जिताने के लिए कुछ भी कर सकते हैं'
उपकप्तान पंत भी वीडियो में बोलते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी के लिए इसलिए उतरे क्योंकि सभी को बताना चाहते थे वह अपनी टीम को जिताने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। पंत ने कहा कि वह किसी भी व्यक्तिगत लक्ष्य के बारे में नहीं सोच रहे थे। उन्होंने कहा, 'टीम ने जिस तरह से मेरा समर्थन किया वह शानदार है। टीम दबाव में थी...या जैसा भी माहौल था, लेकिन जब पूरा देश एक ही कारण से आपके साथ खड़ा है, उस एहसास को समझा पाना मुश्किल है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर कितना गर्व महसूस हो रहा है, ये मैं शब्दों में नहीं बता सकता। मैं अपनी टीम को केवल यही संदेश देना चाहता हूं कि अगला टेस्ट जीतो। हमें देश के लिए जीतना होगा।'

IND vs ENG: 'पंत की जितनी भी तारीफ करूं, कम...', कोच गंभीर बोले- उनकी पारी को आने वाली पीढ़ियां नहीं भूल पाएंगी
विज्ञापन

सुंदर ने भी की पंत की तारीफ
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने भी पंत के पैर में सूजन का जिक्र किया और उन्हें 'देश का बेटा' करार दिया। सुंदर ने कहा, 'टूटे पैर की अंगुली के साथ मैदान पर आना...दर्द के बावजूद बल्लेबाजी करना...वह क्या महसूस कर रहे होंगे, इसे मैं शब्दों में नहीं बता सकता। मैंने भी उनका पैर देखा है। वह बुरी तरह से सूज गया था। मुझे लगता है कि उनके लिए तब चल पाना भी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने इससे कहीं अधिक किया। मुझे लगता है कि पूरे देश को उन पर गर्व है और मैं कहूंगा कि वह देश के बेटे हैं।'

'कम लोगों ने इस तरह का साहस दिखाया'
गंभीर ने इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पंत की जमकर तारीफ की थी। पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप चूकने के बाद पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ऋषभ पंत ने टीम के लिए पहली पारी में महत्वपूर्ण 54 रन जोड़े। उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि जडेजा और सुंदर ने भारत को संकट से बाहर निकाल लिया। गंभीर ने कहा, 'पंत के बारे में पहले ही बता दिया गया है कि वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन उन्होंने जो कुछ किया उससे टीम के जज्बे का पता चलता है। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। अतीत में बहुत कम लोगों ने इस तरह का साहस दिखाया।'

पंत की जगह जगदीशन टीम में शामिल
पंत अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। नारायण जगदीशन उन्हें टीम में रिप्लेस करेंगे। 31 जुलाई से सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट लंदन के ओवल में खेला जाएगा। पंत ने सीरीज को दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया। उन्होंने चार मैचों की सात पारियों में 479 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 68.42 का रहा। उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन का रहा।

IND vs ENG: 'शुभमन पर संदेह करने वालों को क्रिकेट की समझ नहीं', कोच गंभीर ने कप्तान गिल के आलोचकों को लताड़ा

पंत के लिए इंग्लैंड दौरा शानदार रहा
पंत ने सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड भी तोड़े। उन्होंने इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ एशियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की। खासकर दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। उन्होंने एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed