फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Gambhir vs Oval curator Matthew Hayden says India coach should have used better language

IND vs ENG: 'गौतम को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए थी', गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच विवाद पर बोले मैथ्यू हेडन

Sat, 09 Aug 2025 04:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Aug 2025 04:26 PM IST
सार

ओवल टेस्ट से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच बहस हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को बीच बचाव के लिए आना पड़ा था।

विज्ञापन
IND vs ENG Gambhir vs Oval curator Matthew Hayden says India coach should have used better language
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि गौतम गंभीर को भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए थी। दरअसल, ओवल टेस्ट से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच बहस हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को बीच बचाव के लिए आना पड़ा था।
विज्ञापन

IND vs ENG Gambhir vs Oval curator Matthew Hayden says India coach should have used better language
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
हेडन और ब्लेवेट ने की टिप्पणी
इस मामले पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज का बयान आया है। हेडन ने कहा, 'इंग्लैंड में यह एक आम मामला है। हम यहां हैं, अंतिम टेस्ट मैच है, यह मेरा मैदान है और वे गौतम गंभीर के लिए इसे मुश्किल बनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें (गौतम गंभीर) अपनी आवाज धीमी रखनी चाहिए थे। वह बेहतर भाषा का इस्तेमाल कर सकते थे। हकीकत यह है कि उनकी टीम सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट मैच से पहले अभ्यास करने की कोशिश कर रही थी।'

ग्रेग ब्लेवेट भी हेडन के दृष्टिकोण से सहमत थे और उन्होंने कहा कि गंभीर इस स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते थे। ब्लेवेट ने कहा, 'मैं सहमत हूं। अब भी एक कमेंटेटर के तौर पर भी जब आप पिच के पास पहुंचते हैं, तो हर कोई कहता है कि आप उसके पास नहीं पहुंच सकते और आप ऐसा सोचते हैं जैसे मैंने स्पाइक्स नहीं पहने हैं। यह बहुत ही हास्यास्पद है। मैं आपकी निराशा समझ सकता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अच्छी नहीं थी। अगर वह इस पर विचार करते, तो शायद वह इसे थोड़ा बेहतर तरीके से संभाल सकते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Gambhir vs Oval curator Matthew Hayden says India coach should have used better language
गंभीर - फोटो : PTI
पिच के करीब पहुंचने को लेकर हुआ था विवाद
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया था। इस मैच से पहले गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच पिच के नजदीक पहुंचने को लेकर बहस हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। फोर्टिस ने उन्हें (गंभीर) 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा था, जिस पर गंभीर ने नाराजगी जताई थी।  जानकारी के अनुसार, ली फोर्टिस पिच के ज्यादातर हिस्से को भारतीय टीम द्वारा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल करने से खुश नहीं थे। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों और कोच के पिच के करीब आने पर भी चिंता जताई थी। जिस वक्त भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक फोर्टिस से इस संबंध में चर्चा कर रहे थे तभी गंभीर बीच में आ गए। फोर्टिस को गंभीर से यह कहते हुए सुना गया कि वे बहस न करें और यदि वे ऐसा करते रहे तो उन्हें 'मैच रेफरी को रिपोर्ट करना होगा।' कोटक और फोर्टिस नेट के किनारे बातचीत करते रहे। फिर गंभीर ने कोटक से कहा कि वह फोर्टिस से बातचीत में न पड़ें और कहा कि वह (फोर्टिस) जाकर मैच रेफरी को रिपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed