फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Fit Mohammed Shami ready to play in Manchester test against England Rohit Sharma and Cheteshwar Pujara under medical team supervision

IND vs ENG: फिट शमी मैनचेस्टर में खेलने के लिए तैयार, अभी चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं रोहित और पुजारा

Thu, 09 Sep 2021 08:46 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Sep 2021 08:46 AM IST
सार

टीम इंडिेया के लिए खुशखबर है कि उसके प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट हो गए हैं और वह मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं। जबकि, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा अभी चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs ENG Fit Mohammed Shami ready to play in Manchester test against England Rohit Sharma and Cheteshwar Pujara under medical team supervision
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबर गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं।  शमी और इशांत शर्मा को हल्की चोटों के कारण ओवल टेस्ट में विश्राम दिया गया था। पता चला है कि शमी ने बुधवार को टीम के अभ्यास सत्र में भाग लिया। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शमी फिट हैं तो वे खुद ही पसंद हो जाते हैं।

विज्ञापन

शमी के फिट होने से कप्तान विराट कोहली और एकमात्र उपलब्ध कोच विक्रम राठौड़ को पांचवें मैच से पहले विकल्पों पर विचार करने में मदद मिलेगी। सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (घुटने की चोट) और चेतेश्वर पुजारा (टखने की चोट) अब भी चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं। रोहित की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके खेलने की पूरी संभावना है लेकिन चिकित्सा टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही निर्णय किया जाएगा। 
विज्ञापन


यदि रोहित सही समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और पृथ्वी शॉ में से किसी एक को मौका दिया जाएगा। पुजारा की अनुपस्थिति में हनुमा विहारी और सूर्यकुमार यादव में किसी को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed