फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng fifth test to be played in dharmshala, know record of indian team

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट धर्मशाला में खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कैसा है यहां रिकॉर्ड

Wed, 28 Feb 2024 09:38 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 28 Feb 2024 09:38 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट धर्मशाला में खेला जागा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारत ने अब तक यहां सिर्फ एक टेस्ट खेला है,जिसमें टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से मात दी थी। 

विज्ञापन
ind vs eng fifth test to be played in dharmshala, know record of indian team
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला (सात मार्च) में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रोहित शर्मा एंड कंपनी पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर सकती है। वहीं, बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है। धर्मशाला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने अब तक यहां सिर्फ एक मैच खेला है जिसमें टीम को जीत मिली है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार भारतीय टीम इस वेन्यू पर मैच खेलती नजर आएगी। 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला गया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पली पारी में 332 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 137  रन बनाकर ऑलआउट हो गई जबकि भारत ने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। भारत ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया था। अब टीम की नजर इग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने पर होगी। 
विज्ञापन


जल्द होगी टीम की घोषणा
इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है। इस टीम में केएल राहुल की वापसी संभव है। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी चयन के लि उपलब्ध होंगे। बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने के उद्देश्य से रांची टेस्ट में आराम दिया गया था। वहीं, केएल राहुल इस सीरीज के पहले मुकाबले में चोटिल होने की वजह से अगले दो मुकाबलों से बाहर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पांच विकेट से जीता
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच चौथे दिन ही समाप्त हो गया।


जुरेल और गिल ने दिलाई जीत
भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed