फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Crowley-Duckett equaled 60 years old record, got this achievement in test series against India

IND vs ENG: क्राउली-डकेट ने 60 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हासिल की उपलब्धि

Thu, 07 Mar 2024 06:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्राउली और डकेट के बीच पांचवीं बार 50 रन से अधिक की साझेदारी हुई। उन्होंने इसी के साथ बिल लॉरी और बॉब सिमप्सन के रिकॉर्ड की बराबरी की। 1964 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बीच भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई थी।

विज्ञापन
IND vs ENG: Crowley-Duckett equaled 60 years old record, got this achievement in test series against India
क्रॉली-डकेट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच गुरुवार को धर्मशाला में शुरु हो गया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए। इंग्लैंड ने पहली पारी में जैक क्राउली के अर्धशतक की बदौलत 218 रन बनाए। भारतीय टीम 83 रन से पीछे है। दिलचस्प बात यह है कि क्राउली और डकेट ने इस मुकाबले की पहली पारी में 60 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन


धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में जारी आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जैक क्राउली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी हुई। डकेट चार चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप यादव ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। इंग्लिश बल्लेबाजों ने इस अर्धशतकीय साझेदारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


क्राउली और डकेट ने की ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी की बराबरी
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्राउली और डकेट के बीच पांचवीं बार 50 रन से अधिक की साझेदारी हुई। उन्होंने इसी के साथ बिल लॉरी और बॉब सिमप्सन के रिकॉर्ड की बराबरी की। 1964 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बीच भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बेन डकेट और जैक क्राउली ने इस सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 55 और दूसरी पारी में 45 रन बनाए। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 28 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाजों के बीच पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 50 रन की साझेदारी हुई। तीसरे टेस्ट में दोनों ने 89 और 15 रन की साझेदारी की। वहीं, चौथे मुकाबले में 47 और 19 रन की पार्टनरशिप हुई।

बतौर ओपनर एक टेस्ट सीरीज में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विदेशी बल्लेबाज
इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले तीन मैचों में पचास से अधिक रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा। जैक क्रॉली ने भारत के खिलाफ पहले दिन सर्वाधिक 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा। ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के तीसरे और पांचवें विदेशी बल्लेबाज बन गए।


इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर पांच बार अर्धशतक जड़े। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद का नाम दर्ज है जिन्होंने चार अर्धशतक ठोके। ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज ब्रायन बोलस हैं जिन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दौरान चार बार बतौर ओपनर अर्धशतकीय पारियां खेलीं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का नाम दर्ज है जिन्होंने चार अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed