{"_id":"688b260aeedec21a48012493","slug":"ind-vs-eng-brad-haddin-slams-england-for-manchester-day-5-drama-said-i-liked-what-india-did-know-details-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'भारत ने सही किया', इंग्लैंड की इस हरकत पर फूटा ब्रैड हैडिन का गुस्सा; स्टोक्स एंड कंपनी को लताड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'भारत ने सही किया', इंग्लैंड की इस हरकत पर फूटा ब्रैड हैडिन का गुस्सा; स्टोक्स एंड कंपनी को लताड़ा
Thu, 31 Jul 2025 01:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:45 PM IST
सार
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौथे टेस्ट के पांचवें दिन भारत को मुकाबला जल्दी समाप्त करने के लिए न्योता दिया था। हालांकि, जडेजा और सुंदर ने उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया और अपने-अपने शतक पूरे करने के बाद मैच ड्रॉ पर समाप्त किया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
विस्तार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने मैनचेस्टर टेस्ट को जल्दी ड्रॉ कराने की इंग्लैंड टीम की मांग को खारिज करने के लिए भारत को सही ठहराया है। उनका कहना है कि वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने बिल्कुल सही किया। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौथे टेस्ट के पांचवें दिन भारत को मुकाबला जल्दी समाप्त करने के लिए न्योता दिया था। हालांकि, जडेजा और सुंदर ने उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया और अपने-अपने शतक पूरे करने के बाद मैच ड्रॉ पर समाप्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos
हैडिन ने की भारतीय टीम की तारीफ
लिस्टएनआर स्पोर्ट के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए हैडिन ने भारत के खेलने के फैसले का समर्थन किया और शुभमन गिल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा द्वारा दिखाए गए धैर्य की सराहना की। हैडिन ने कहा, 'उस टेस्ट मैच का अंत दिलचस्प रहा क्योंकि भारत का स्कोर दो विकेट पर शून्य था। इसलिए इंग्लैंड पूरी तरह से तैयार था। उन्हें लगा कि वे टेस्ट जीत जाएंगे। और यह एक अविश्वसनीय साझेदारी थी। गिल एक बार फिर और केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, भारत ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में जो समर्पण दिखाया वह अविश्वसनीय था।'

'भारत ने सही किया'
पांचवें दिन राहुल के जल्दी आउट होने के बाद गिल ने डटकर खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। पहले सुंदर और फिर जडेजा ने उनका साथ दिया, जिससे भारत ने गति पकड़ी और मैच ड्रॉ पर समाप्त होना सुनिश्चित हो गया। जैसे ही सुंदर और जडेजा दोनों शतक के करीब पहुंचे, इंग्लैंड की दिलचस्पी कम होती दिखी, जिसके बाद मैच को स्वाभाविक अंत से पहले ही समाप्त करने का फैसला किया गया।
हैडिन ने आगे कहा, 'फिर अचानक ऐसी स्थिति आ गई कि इंग्लैंड ने कहा कि वे जीत नहीं सकते, इसलिए खेल रोक देते हैं। इसलिए सब कुछ रुकना ही होगा क्योंकि इंग्लैंड का खेल खत्म हो चुका है। मुझे भारत का प्रदर्शन पसंद आया। उन्होंने जब तक चाहें तब तक मैदान पर टिके रहने का अधिकार अर्जित किया। उनके पास शतक बनाने का अधिकार था। और सिर्फ इसलिए कि मैच इंग्लैंड के पक्ष में नहीं गया और उन्हें मनचाहा जवाब नहीं मिला अचानक वे खुश नहीं हैं।'

जडेजा-सुंदर ने क्यों ठुकराया स्टोक्स का ऑफर?
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के पांचवें दिन कप्तान बेन स्टोक्स ने मेहमानों को जल्दी ड्रॉ का ऑफर दिया था। हालांकि, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने इसे ठुकरा दिया और बल्लेबाजी करते रहे। दरअसल, जिस वक्त इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स ने यह ऑफर दिया उस वक्त दोनों भारतीय बल्लेबाज अपने-अपने शतकों से महज कुछ ही रन दूर थे और भारत का स्कोर चार विकेट पर 386 रन था। भारत ने इंग्लैंड पर 75 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में दोनों ने बल्लेबाजी करना उचित समझा और शतक पूरे किए। इस दौरान जडेजा ने 182 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया जबकि सुंदर ने 206 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। दोनों क्रमश: 107 और 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

Ben Stokes offers a draw.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 27, 2025
- India denies and continues to bat. pic.twitter.com/LLQuXw5vWX