फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: 'Bazball' show in 2nd Test, Bumrah Concedes 16 runs in an over for the second time in test cricket
WI Inning
189/2 (32.3 ov)
Justin Greaves 96(98)*
Shai Hope 9 (7)
IND elected to bowl

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में दिखा 'बैजबॉल' का जलवा, टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार बुमराह के एक ओवर में बने 16 रन

Sat, 03 Feb 2024 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 02:03 PM IST
सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बुमराह ने एक ओवर में 16 रन खर्च कर दिए। ऐसा दूसरी बार हुआ जब बुमराह ने एक ओवर में 16 रन लुटाए। ये मामला इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर का है।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Bazball' show in 2nd Test, Bumrah Concedes 16 runs in an over for the second time in test cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में 396 रनों पर ऑलआउट हो गई। यशस्वी जायसवाल ने 209 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बैजबॉल वाले रवैये के सामने बेबस नजर आए। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने जो रूट और ओली पोप को आउट कर भारत की वापसी कराई, लेकिन इससे पहले उनकी जमकर धुनाई हुई।
विज्ञापन

 
बुमराह ने एक ओवर में दूसरी बार लुटाए 16 रन
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बुमराह ने एक ओवर में 16 रन खर्च कर दिए। ऐसा दूसरी बार हुआ, जब बुमराह ने किसी टेस्ट मैच में एक ओवर में 16 रन लुटाए। ये मामला इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर का है। कप्तान ने गेंद बुमराह को थमाई, लेकिन वह रोहित के भरोसे को बरकरार रखने में नाकाम रहे। जैक क्रॉउली ने बुमराह की अच्छे से खबर ली। इस ओवर की लगातार तीन गेंदों पर इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने वाले बल्लेबाज क्रॉली ने तीन चौके जड़े। वहीं, चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं रहा, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर क्रॉली को आक्रामक रुख अख्तियार करते देखा गया। उन्होंने बुमराह की धीमी गति से आई गेंद को निशाना बनाते हुए मिड ऑन की तरफ खेला और बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन


क्रॉली और बेन डकेट की इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर डकेट को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बुमराह ने किसी पारी में 16 रन लुटाए हैं। इससे पहले 2020 में मेलबर्न में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 16 रन खर्च कर दिए थे। हालांकि, इस ओवर की पांचवीं गेंद पर एक विकेट भी उन्होंने अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में शुरुआत में बुमराह की पिटाई जरूर हुई, लेकिन उन्होंने जो रूट और ओली पोप का विकेट लेकर दमदार वापसी की। दो लगातार ओवरों में विकेट लेने के साथ उन्होंने इंग्लैंड की रन गति पर भी लगाम लगाई।

 
सिराज को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने भारत की गेंदबाजी यूनिट में बदलाव किया है। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया। उनकी जगह मुकेश कुमार को मौका मिला। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मोहम्मद सिराज काफी वक्त से लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में उनके वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस मैच में आराम देने का फैसला किया।  सिराज हैदराबाद टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्होंने कुल 11 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed