फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Bazball failed in the third test Jadeja took five wickets india registered huge victory of 434 runs

IND vs ENG: भारत ने राजकोट में रचा इतिहास, टेस्ट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की

Sun, 18 Feb 2024 05:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 Feb 2024 05:32 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत ने 434 रन से विशाल जीत दर्ज की है। रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में मार्क वुड के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू पाया।

विज्ञापन
IND vs ENG Bazball failed in the third test Jadeja took five wickets india registered huge victory of 434 runs
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने 434 रन से जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। राजकोट में खेले गए मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन बना सकी। भारत को 126 रन की लीड मिली। दूसरी पारी में भारत ने 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और बेन स्टोक्स की टीम को 557 रन का लक्ष्य थमाया। इसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


टेस्ट में भारत की अब तक सबसे बड़ी जीत
राजकोट में खेले गए टेस्ट मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए मैच में भारत ने 372 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 337 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 2016 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रन से मात दी थी। इसके अलावा 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने मोहाली में 320 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
स्कोर विरोधी टीम स्थान साल
434 इंग्लैंड राजकोट 2024
372 न्यूजीलैंड मुंबई (विश्व सीरीज 2021) 2021
337 दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
321 न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी हार
भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से शिकस्त मिली। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम की ये दूसरी सबसे बड़ी हार है। 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने 562 रन से इंग्लैंड को हराया था। 1934 में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की ये अब तक की सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड की तीसरी बड़ी हार वेस्टइंडीज के खिलाफ थी। 1976 में मैनेचेस्टर में खेले गए मुकाबले में इंग्लिश टीम को 425 रन से शिकस्त मिली थी। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 409 रन से हराया था। वहीं, 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एक बार फिर 405 रन से हराया। ये इंग्लैंड की पांचवीं सबसे बड़ी हार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कोर विरोधी टीम स्थान साल
434 इंग्लैंड राजकोट 2024
372 न्यूजीलैंड मुंबई (विश्व सीरीज 2021) 2021
337 दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
321 न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

मेजबानों ने इंग्लैंड को थमाया 557 रन का लक्ष्य
भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य थमाया। यशस्वी जायसवाल 236 गेंद पर 14 चौके और 12 छक्के बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सरफराज ने 72 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद 158 गेंद में 172 रन की तूफानी साझेदारी हुई। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में चौथे दिन शुभमन गिल 91 रन और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, शनिवार को रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार खाता खोले बिना आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट, हार्टले और रेहान को एक-एक विकेट मिला।


122 रनों पर सिमटा इंग्लैंड
दूसरी पारी में बैजबॉल के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। मार्क वुड के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक का स्कोर नहीं तैयार कर पाया। जैक क्रॉली 11 और बेन डकेट चार रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स सिर्फ 15 रन बना सके। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। इसके अलावा ओली पोप ने तीन, रुट ने सात, बेयरस्टो ने चार, बेन फोक्स ने 16, रेहान अहमद ने शून्य, टॉम हार्टले ने 16 रन बनाए। वहीं, जेम्स एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। वहीं, बुमराह और अश्विन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed