फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG ashwin created history in the third test completed 500 wickets see fans reactions

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में अश्विन ने रचा इतिहास, पूरे किए 500 विकेट, सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने दी बधाई

Fri, 16 Feb 2024 03:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 16 Feb 2024 03:57 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 500 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने 98 मुकाबलों में यह खास उपलब्धि हासिल की है, ऐसा करने वाले वह अनिल कुंबले के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG ashwin created history in the third test completed 500 wickets see fans reactions
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने जैक क्रॉली को राजकोट में जारी मुकाबले में आउट कर टेस्ट में 500 विकेट हासिल कर लिए। इसी के साथ वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस खास उपलब्धि पर फैंस सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
अश्विन से पहले आठ गेंदबाज टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं।
विज्ञापन


सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विन
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं। उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जय शाह, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने दी अश्विन को बधाई
अश्विन की इस खास उपलब्धि पर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर उनके विकेट चटकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी भारतीय गेंदबाज को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “500 टेस्ट विकेट हासिल करने की अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए अश्विन को बधाई। आपकी उत्कृष्ट प्रतिभा और अटूट प्रतिबद्धता ने क्रिकेट इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।“ सोशल मीडिया के जरिए ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय गेंदबाज की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए पोस्ट साझा किया। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी अश्विन को बधाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed