फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test: Indias top 5 batsmen did this feat after 15 years, Rohit-Gill made century

IND vs ENG 5th Test: भारत के शीर्ष-5 बल्लेबाजों ने 15 साल बाद किया यह कमाल, रोहित-शुभमन ने बल्ले से मचाया धमाल

Fri, 08 Mar 2024 06:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 08 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 57 रन, रोहित शर्मा ने 103 रन, शुभमन गिल ने 110 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 65 रन और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। भारत के शीर्ष-5 बल्लेबाजों अर्धशतकीय पारियां खेलकर इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने तीन बार 50 से ज्यादा रन बनाए।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: Indias top 5 batsmen did this feat after 15 years, Rohit-Gill made century
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर पांचवें टेस्ट पर है। 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में जैक क्रॉली के अर्धशतक की बदौलत 218 रन बनाए। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 11 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। हालांकि, 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। 
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 255 रन की बढ़त
इसके जवाब में भारत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत पहली पारी में दूसरे दिन आठ विकेट खोकर 473 रन बनाए। फिलहाल कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में टीम इंडिया की बढ़त 255 रन की हो चुकी है। भारतीय टीम इस बढ़त को तीसरे दिन और आगे बढ़ाना चाहेगी। दिलचस्प बात यह है कि टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत के शीर्ष-5 बल्लेबाजों ने 15 साल बाद यह कमाल दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष-5 बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 57 रन, रोहित शर्मा ने 103 रन, शुभमन गिल ने 110 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 65 रन और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। भारत के शीर्ष-5 बल्लेबाजों अर्धशतकीय पारियां खेलकर इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने तीन बार 50 से ज्यादा रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया (1998), न्यूजीलैंड (1999) और श्रीलंका (2009) के खिलाफ 50+ स्कोर बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed