फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test Playing 11 Prediction Today Match Preview, India vs England Captain, Vice-Captain, Player List in Hindi

IND vs ENG: 15 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जसप्रीत बुमराह पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी

Fri, 01 Jul 2022 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 10:43 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की शुरुआत एक जुलाई से हो रही है। यह मैच जीतने या ड्रॉ कराने पर भारत 15 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगा। इससे पहले राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने यहां सीरीज जीती थी। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Playing 11 Prediction Today Match Preview, India vs England Captain, Vice-Captain, Player List in Hindi
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से एजबेस्टन के मैदान पर शुरू हो रहा है। यह मैच सीरीज में निर्णायक भूमिका अदा करेगा। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। आखिरी मैच जीतने या ड्रॉ कराने पर भारत यह सीरीज अपने नाम करेगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी। हालांकि, एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है और यह सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को इतिहास बदलना होगा। 
विज्ञापन


टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम भारत पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच 130 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 49 मैच इंग्लैंड और 31 मैच भारत के नाम रहे हैं। 50 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। वहीं, इंग्लैंड के धरती में दोनों टीमों ने 65 मैच खेले हैं। भारत इनमें से सिर्फ नौ मैच जीत पाया है, जबकि इंग्लैंड ने 34 मैच अपने नाम किए हैं। 22 मैच ड्रॉ रहे हैं। 
विज्ञापन

एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड खराब
एजबेस्टन में भारतीय टीम 1967 से लेकर 2018 के बीच कुल सात टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें से छह मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 1986 में एक मैच ड्रॉ हुआ था। छह में से तीन बार तो भारत को पारी से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बाकी तीन हार 132 रन, आठ विकेट और 31 रन के अंतर से हुई हैं। 2018 में मिली हार ही एकमात्र ऐसी हार थी, जहां भारत के पास जीत का मौका था। इसके अलावा बाकी मैचों में इंग्लैंड पूरी तरह भारत पर हावी रहा है।

इंग्लैंड के लिए रूट तो भारत के लिए विराट होंगे अहम बल्लेबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टीम में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए हैं। रूट अब तक भारत के खिलाफ 2352 रन बना चुके हैं। वहीं, भारत के लिए विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 1960 रन बनाए हैं। दोनों टीमें अपने स्टार बल्लेबाजों से इस मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद करेंगी। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और ओली पोप भी शानदार फॉर्म में हैं। इन दोनों बल्लेबाजों से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारत के लिए पुजारा और पंत भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। 

टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं एंडरसन
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 133 विकेट निकाले हैं। वहीं, भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के 88 विकेट निकाले हैं। इस मैच में भी एंडरसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। हालांकि, अश्विन को पिच से मदद नहीं मिलेगी और एंडरसन की तुलना में वो कम प्रभावी हो सकते हैं। 

इंग्लैंड की टीम
एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

भारत की संभावित टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed