फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 4th test, day 2: Jarvo entering the cricket field and reaching the main wicket

IND vs ENG: 'जार्वो' की बदतमीजी, अचानक मैदान में घुसे और करने लगे बॉलिंग, बेयरस्टो को धक्का भी दिया, VIDEO वायरल

Fri, 03 Sep 2021 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Sep 2021 09:46 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

विज्ञापन
IND vs ENG 4th test, day 2: Jarvo entering the cricket field and reaching the main wicket
मैदान में अचानक घुसे जार्वो - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल, एक बार फिर टीम इंडिया के अंग्रेज फैन डेनियल जार्विस उर्फ जार्वो मैदान में अचानक घुस आए और गेंदबाजी करने लगे। इस दौरान उसने बल्लेबाजी कर रहे बेयरस्टो को भी धक्का दिया। दरअसल, यह घटना इंग्लैंड की पारी के दौरान 34वें ओवर में हुई। जॉनी बेयरस्टो 18 और ओली पोप 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उधर, उमेश यादव के हाथों में गेंद थी। उमेश ओवर की तीसरी गेंद फेंकने ही वाले थे कि इससे पहले यूट्यूब वीडियो बनाने वाले 'जार्वों' ने ऐसी हरकत कर दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें पकड़कर मैदान से बाहर ले गया। बता दें कि 'जार्वों' की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जार्वों ने ऐसा किया हो इससे पहले लॉर्ड्स और हेडिंग्ले टेस्ट में भी उन्होंने इस तरह की घटिया हरकतें की थीं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि 'जार्वो' पर हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में एंट्री से आजीवन बैन कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed