{"_id":"686fc8af5190afd487015cf7","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-sachin-tendulkar-said-shubman-gills-batting-makes-huge-difference-in-his-decision-making-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 3rd Test: शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर आया सचिन तेंदुलकर का बयान, निर्णय लेने की क्षमता पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 3rd Test: शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर आया सचिन तेंदुलकर का बयान, निर्णय लेने की क्षमता पर भी की बात
Thu, 10 Jul 2025 07:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:35 PM IST
सार
मास्टर-ब्लास्टर ने मैच के दौरान गिल की नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की कला की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'वह (गिल) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बहुत शांत और संयमित हैं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि बाकी 10 खिलाड़ी भी उनके द्वारा लिए गए किसी भी फैसले पर जिस तरह प्रतिक्रिया देते हैं, वह सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है।'
विज्ञापन
शुभमन गिल-सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ANI-BCCI(X)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन ने गिल के निर्णय लेने की क्षमता पर भी बात की। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स पर खेला जा रहा है। मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को मौका दिया है।
विज्ञापन
सचिन ने की गिल की तारीफ
मास्टर-ब्लास्टर ने मैच के दौरान गिल की नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की कला की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'वह (गिल) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बहुत शांत और संयमित हैं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि बाकी 10 खिलाड़ी भी उनके द्वारा लिए गए किसी भी फैसले पर जिस तरह प्रतिक्रिया देते हैं, वह सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है।'
मास्टर-ब्लास्टर ने मैच के दौरान गिल की नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की कला की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'वह (गिल) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बहुत शांत और संयमित हैं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि बाकी 10 खिलाड़ी भी उनके द्वारा लिए गए किसी भी फैसले पर जिस तरह प्रतिक्रिया देते हैं, वह सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा- उनकी बल्लेबाजी भी इसमें योगदान दे रही है क्योंकि अगर कप्तान अच्छी फॉर्म में हो, तो फैसले लेने में काफी फर्क पड़ता है। अहम फैसले लेने के लिए आपको सही मानसिक स्थिति में होना जरूरी है। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।'
SACHIN TENDULKAR APPRECIATING THE LEADERSHIP OF SHUBMAN GILL. 🇮🇳 pic.twitter.com/wjOvvO0VPb
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 10, 2025
इंग्लैंड दौरे पर चमके गिल
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान गिल ने तीन शतकीय पारियों जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है, की मदद से 585 रन बना लिए हैं। वह फिलहाल इस सीरीज में रनों के मामले में शीर्ष पर हैं और उनका औसत 146.25 का है। सचिन ने तकनीक में बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा कि सीरीज में अब तक गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने आगे कहा- 'एक विपक्षी टीम के तौर पर, आमतौर पर वे आपकी बल्लेबाजी में कमजोरियां ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। इस समय आपकी तकनीक कमाल की रही है। मैंने जो भी देखा है, वह खास रहा है। मुझे बहुत खुशी है कि पहले टेस्ट मैच की निराशा के बाद दूसरे टेस्ट मैच में हमने जिस तरह से सीरीज में वापसी की, वह कमाल की है।'

भारत की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर
मालूम हो कि, लीड्स टेस्ट में मिली हार का बदला लेते हुए भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को मात दी और सीरीज में 1-1 की बराबरी की। दूसरे मुकाबले में जीत के साथ कप्तान शुभमन गिल ने तमाम रिकॉर्ड्स बनाए। वह पहले एशियाई कप्तान बन गए जिन्होंने एजबेस्टन में इंग्लैंड की बादशाहत खत्म की। अब उनकी नजर लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट पर है।