फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd Test: Mukesh Kumar released from India squad, to play Ranji Trophy

IND vs ENG: इस भारतीय गेंदबाज को तीसरे टेस्ट से पहले टीम से किया गया रिलीज, रणजी ट्रॉफी खेलने की मिली अनुमति

Thu, 15 Feb 2024 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Feb 2024 11:12 AM IST
सार

मुकेश, जिन्हें गुरुवार को तीसरे टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, विशाखापत्तनम में संघर्ष करते दिखे थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज उन्हें आसानी से खेलते दिखे थे।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Mukesh Kumar released from India squad, to play Ranji Trophy
मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम से रिलीज कर दिया। अब उन्हें शुक्रवार को बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए बंगाल में शामिल होने की अनुमति मिल गई। दाएं हाथ का यह तेज गेंजबाज, जिसने विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट खेला था, 23 फरवरी से रांची में खेले जाने वाले चौथे मैच के लिए भारतीय टीम में वापस शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने अपने बयान में क्या कहा?
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, 'मुकेश कुमार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले वह अपनी रणजी टीम बंगाल के अगले मैच में खेलते दिखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश दूसरे टेस्ट में संघर्ष करते दिखे थे
मुकेश, जिन्हें विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, संघर्ष करते दिखे थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज उन्हें आसानी से खेलते दिखे थे। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने विशाखापत्तनम टेस्ट में सबसे कम ओवर फेंके। पहली पारी में वह सिर्फ सात ओवर गेंदबाजी कर सके और बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन लुटाए। दूसरी पारी में उन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर एक विकेट लिया। उनका एकमात्र विकेट इंग्लैंड के नंबर 10 शोएब बशीर का था। बंगाल-बिहार रणजी मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में क्या हुआ?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान ने बताया कि टीम में चार बदलाव किए गए हैं। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अक्षर और मुकेश कुमार को बाहर किया गया है। इनकी जगह रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। जडेजा पिछले टेस्ट में चोट की वजह से नहीं खेले थे। वहीं, यह इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का यह 100वां टेस्ट मैच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed