{"_id":"687f8cb026f5f8d750094b86","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-injured-akash-deep-ruled-out-of-manchester-test-shubman-gill-confirmed-know-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत को एक और झटका, नीतीश-अर्शदीप के बाद आकाश दीप भी बाहर हुए; गिल ने की पुष्टि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत को एक और झटका, नीतीश-अर्शदीप के बाद आकाश दीप भी बाहर हुए; गिल ने की पुष्टि
Tue, 22 Jul 2025 06:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:35 PM IST
सार
तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। बता दें कि, आकाश दीप से पहले नीतीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
आकाश दीप-केएल राहुल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। बता दें कि, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सिर्फ अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।
कमर में चोट के कारण बाहर हुए आकाश दीप
आकाश दीप कमर में चोट के कारण मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हो गए। इसकी पुष्टि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने की। ऐसे में उम्मीद है कि अंशुल कंबोज को उनकी जगह प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वह मैनचेस्टर टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। गिल ने कहा, 'नीतीश रेड्डी पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब आकाश दीप और अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। लेकिन हमारी टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम 20 विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।'

Trending Videos
कंबोज करेंगे डेब्यू या कृष्णा को मिलेगा मौका?
आकाश दीप के बाद तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच अंतिम एकादश में जगह बनाने की जंग है। आकाश दीप की तरह, कंबोज भी अच्छी सीम मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। वह भारत ए के इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा थे और इस तरह से यहां की परिस्थितियों से कुछ हद तक वाकिफ हैं। अंशुल कंबोज के डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर गिल ने कहा, 'हमने (अंशुल कंबोज) उसे काफी देखा है। वह अच्छी तरह जानता है कि हम क्या चाहते हैं। वह इसलिए टीम में है क्योंकि उसे पता है कि वह हमें मैच जिता सकता है। हां, हर मैच के बाद वापस जाकर अलग संयोजन अपनाना आदर्श नहीं है। लेकिन हां, वह डेब्यू करने के बहुत करीब है। उसके और प्रसिद्ध के बीच मुकाबला होगा।'

सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है।