फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd Test Anand Mahindra will give Thar car to Sarfaraz Khan father Naushad khan

IND vs ENG: आनंद महिंद्रा ने दिखाई दरियादिली, राजकोट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान के पिता को देंगे यह गाड़ी

Fri, 16 Feb 2024 02:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

सरफराज की मेहनत और क्रिकेट के प्रति उनकी लगन की तारीफ सभी कर रहे हैं। इस लिस्ट में देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल हो गए। उन्होंने सरफराज के पिता को एक गाड़ी गिफ्ट में देने का एलान किया है।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test Anand Mahindra will give Thar car to Sarfaraz Khan father Naushad khan
आनंद महिंद्रा और सरफराज खान। - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मुंबई के सरफराज खान ने डेब्यू किया। उन्होंने राजकोट में अपनी पहली पारी में 62 रन बनाए। 26 साल के सरफराज ने 2013 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण कर लिया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने में उन्हें 10 से ज्यादा साल लग गए। राजकोट टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह सरफराज ही छाए रहे। भले ही रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन सरफराज के अर्धशतक ने महफिल लूट ली।
विज्ञापन


सरफराज की मेहनत और क्रिकेट के प्रति उनकी लगन की तारीफ सभी कर रहे हैं। इस लिस्ट में देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल हो गए। उन्होंने सरफराज के पिता को एक गाड़ी गिफ्ट में देने का एलान किया है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) सरफराज की जमकर तारीफ की और लिखा उनके लिए खास संदेश भी लिखा।
विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने क्या लिखा?
आनंद महिंद्र ने लिखा, ''हिम्मत नहीं छोड़ना बस। कड़ी मेहनत, हिम्मत और धैर्य। एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं? एक प्रेरणादायक माता-पिता होने के नाते यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा अगर नौशाद खान थार का उपहार स्वीकार करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन




सरफराज ने खेली शानदार पारी
तीसरे सत्र में रोहित शर्मा के आउट होने के सरफराज खान बल्लेबाजी करने आए। शुरू की कुछ गेंदों पर वह नर्वस नजर आए। जब उनके बल्ले से कुछ रन निकल गए तो उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को ताबड़तोड़ आक्रमण शुरू कर दिया। उनकी तेज बल्लेबाजी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जब वह क्रीज पर उतरे थे तो जडेजा ने 84 रन बना लिए थे और जब सरफराज पवेलियन लौटे तब जडेजा के नाम 99 रन थे। सरफराज ने अपना अर्धशतक 48 गेंदों पर ही पूरा कर लिया। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि शतक नहीं लगा पाए। सरफराज 62 रन बनाकर रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed