फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi

IND vs ENG: भारत ने आठ साल बाद इंग्लैंड में जीती वनडे सीरीज, पंत के तूफानी शतक और हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन ने पलटा मैच

Mon, 18 Jul 2022 01:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Jul 2022 01:40 AM IST
सार

IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन से जीत हासिल की थी। तीसरा वनडे भारत ने पांच विकेट से जीता। 

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने मिलकर मैच पलट दिया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन

हार्दिक और पंत ने जिताया मैच

हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका वनडे में पहला शतक रहा। इन दोनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रवींद्र जडेजा भी सात रन बनाकर नाबाद रहे।

पंत ने डेविड विली के 42वें ओवर में लगातार पांच चौके भी जड़े। पंत को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। हार्दिक ने वनडे सीरीज में तीन पारियों में 100 रन बनाए, साथ ही छह विकेट भी झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
ऋषभ पंत ने शतक जमाया - फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन से जीत हासिल की थी। एजबेस्टन टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। टीम ने टी-20 सीरीज (2-1) और फिर वनडे सीरीज जीती। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट मिलाकर टीम इंडिया ने लगातार सातवीं सीरीज में जीत हासिल की है। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड को घरेलू टी-20 सीरीज, फिर वेस्टइंडीज को टी-20 और वनडे सीरीज, श्रीलंका को टेस्ट और टी-20 सीरीज और फिर इंग्लैंड को टी-20 और वनडे सीरीज में शिकस्त दी है।

भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 11 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर यह टीम इंडिया की चौथी वनडे सीरीज जीत है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। आठ साल बाद इंग्लैंड में भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई है। पिछली बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2014 में 3-1 से वनडे सीरीज जीती थी।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
जो रूट और बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी होने नहीं दी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में इंग्लैंड को दो झटके दिए। यह दोनों विकेट 12 के कुल स्कोर पर गिरे। सिराज ने पहले जॉनी बेयरस्टो को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर जो रूट को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। रूट और बेयरस्टो दोनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यह ओवर डबल विकेट मेडन ओवर रहा।

रॉय और स्टोक्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
जेसन रॉय और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बेन स्टोक्स ने जेसन रॉय के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी निभाई। रॉय अर्धशतक से चूक गए और 31 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने रॉय को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद हार्दिक ने बेन स्टोक्स को भी आउट किया। स्टोक्स 29 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने उनका कैच अपनी ही गेंद पर लपका। 

मोईन और बटलर ने संभाली पारी

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
मोईन अली और जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
चार विकेट गिरने के बाद मोईन अली ने कप्तान जोस बटलर के साथ मिलकर पारी संभालनी चाही। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी निभाई। मोईन 44 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने मोईन अली को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इस बीच बटलर ने वनडे करियर का 22वां अर्धशतक जड़ा। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वह ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। 

बटलर ने लगाया अर्धशतक

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
37वें ओवर में हार्दिक ने इंग्लैंड को दो झटके दिए। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन और बटलर की 49 रन की साझेदारी को तोड़ा। पांड्या ने पहले लिविंगस्टोन को बाउंड्री पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इससे दो गेंद पहले लिविंगस्टोन ने एक छक्का लगाया था। फिर से सिक्स लगाने के चक्कर में लिविंगस्टोन अपना विकेट गंवा बैठे। लिविंगस्टोन ने 31 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक ने ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर को पवेलियन भेजा। वह 80 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने बटलर का बेहतरीन कैच लपका। अपनी पारी में बटलर ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। 

ओवरटन और विली की साझेदारी

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
डेविड विली और क्रेग ओवरटन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद डेविड विली और क्रेग ओवरटन ने पारी संभालते हुए 48 रन की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने तोड़ा। चहल ने विली को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों पर 18 रन बना सके। चहल ने इसके बाद ओवरटन को कोहली के हाथों कैच कराया। ओवरटन 32 रन बना सके। रीस टॉप्ले को क्लीन बोल्ड कर चहल ने इंग्लैंड की पारी को 259 रन पर समेट दिया। टॉप्ले खाता भी नहीं खोल सके। भारत की ओर से हार्दिक और चहल के अलावा सिराज ने दो  विकेट झटके। वहीं, जडेजा को एक विकेट मिला।

भारत की पारी

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली पवेलियन लौटते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रीस टॉप्ले ने एकबार फिर भारतीय टॉप ऑर्डर को बिखेर कर रख दिया। उन्होंने पहले शिखर धवन को जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। धवन एक रन बना सके। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को रूट के हाथों कैच कराया। रोहित 17 गेंदों पर 17 रन बना सके। विराट कोहली एकबार फिर फ्लॉप रहे और 17 रन बनाकर टॉप्ले की गेंद पर विकेटकीपर बटलर को कैच थमा बैठे। 38 रन पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे।

सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर सके

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने विकेटकीपर पंत के साथ पारी संभालने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी निभाई। सूर्या 28 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रेग ओवरटन ने 16 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद मैच में हार्दिक और पंत 'शो' देखने को मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 115 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी कर डाली।

पंत और हार्दिक 'शो' में डूबा स्टेडियम

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: India defeats England by 5 wickets in 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium Rishabh Pant Hardik Pandya Virat Kohli Rohit Sharma News Updates in Hindi
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वह 55 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में हार्दिक ने 10 चौके लगाए। इसके बाद पंत ने 106 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। शतक लगाने के बाद पंत ने विली की लगातार पांच गेंदों पर पांच चौके लगाए और 43वें ओवर में टीम इंडिया को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉप्ले ने तीन विकेट झटके। वहीं, ब्रायडन कार्स और ओवरटन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed