फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test: Team management gave ultimatum to Shubman Gill before Vishakhapatnam Test, Ranji Trophy

Report: दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल को मिली थी अंतिम चेतावनी, फेल होते तो मिलती सख्त सजा, रणजी खेलना पड़ता

Sun, 04 Feb 2024 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Feb 2024 07:34 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट की तरफ से शुभमन को इस मुकाबले से पहले चेतावनी दी गई थी। अगर वह इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते तो उन्हें सख्त सजा मिलती।
 

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test: Team management gave ultimatum to Shubman Gill before Vishakhapatnam Test, Ranji Trophy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोक दिया। उन्होंने 132 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शुभमन ने टेस्ट में 12 पारियों के बाद शतक लगाया है। पिछली 12 पारियों में तो वह अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे।
विज्ञापन


पिछला टेस्ट शतक शुभमन ने मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। तब उन्होंने 128 रन की पारी खेली थी। इस शतक के साथ शुभमन टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब हुए। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें इस मुकाबले से पहले चेतावनी दी गई थी। अगर वह इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते तो उन्हें सख्त सजा मिलती।
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test: Team management gave ultimatum to Shubman Gill before Vishakhapatnam Test, Ranji Trophy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
टीम मैनेजमेंट की तरफ से मिला गिल को अल्टीमेटम
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का तीसरा दिन शुभमन गिल के नाम रहा। 24 वर्षीय बल्लेबाज ने मेहमान टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। गिल ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के निकले। इस मैच से पहले उन्हें टीम मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें टीम से बाहर करने की चेतावनी दी गई थी।

IND vs ENG 2nd Test: Team management gave ultimatum to Shubman Gill before Vishakhapatnam Test, Ranji Trophy
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर - फोटो : बीसीसीआई
रणजी मुकाबला खेलते नजर आते युवा बल्लेबाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुकाबले से पहले उन्हें सख्त चेतावनी मिली थी कि अगर वह अपने प्रदर्शन में सुधार करने में कामयाब नहीं हुए तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में नौ फरवरी से शुरु होने जा रहे पंजाब बनाम गुजरात मुकाबले में उन्हें खेलना पड़ सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक. गिल ने अपने परिवार के एक सदस्य से कहा था, 'मैं मोहाली जाकर गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलूंगा।'
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test: Team management gave ultimatum to Shubman Gill before Vishakhapatnam Test, Ranji Trophy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
इंग्लैंड को मिला 399 रनों का लक्ष्य
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली। तीसरे दिन दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर भारत ने 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। उसे अभी भी 332 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed