फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS ENG 2nd Test Joe Root injury increases England concern ECB gives big update

Joe Root Injury: दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर! जो रूट हुए चोटिल, जानें कब करेंगे वापसी

Sun, 04 Feb 2024 03:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Feb 2024 03:03 PM IST
सार

हैदराबाद टेस्ट में रुट भारत के खिलाफ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान किया था। रूट ने इस मुकाबले में कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
IND VS ENG 2nd Test Joe Root injury increases England concern ECB gives big update
जॉनी बेयरस्टो और जो रूट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम को जो रुट के रुप में तगड़ा झटका लगा। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रूट स्लिप पर कैच पकड़ने की प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए है। उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर चोटल लगी जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया गया है।
विज्ञापन


चोट के बाद रूट की जांच मैदान पर फिजियो ने की। कुछ समय बाद रुट मैदान से बाहर चले गए। इस संबंध में अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा गया कि मेडिकल टीम की निगरानी में रूट का इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी वापसी के कोई संकेत नहीं हैं। 
विज्ञापन


रूट की वापसी पर बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट
हैदराबाद टेस्ट में रुट भारत के खिलाफ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान किया था। रूट ने इस मुकाबले में कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे। भारत को पहले टेस्ट में 28 रन से हराने में रुट ने अहम भूमिका निभाई। विशाखापत्तनम में वह सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी कर पाए। चोट की वजह से इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए कहा, ''भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्लिप कैच का प्रयास करते हुए जो रूट की दाहिनी छोटी उंगली पर चोट लगी थी। इंग्लैंड की मेडिकल टीम इलाज के लिए फिलहाल उन्हें मैदान से दूर रखेगी। इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह मैदान पर कब वापसी करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed