{"_id":"686aa314b806a80a5d0bc814","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-2025-wtc-points-table-after-birmingham-test-against-england-know-details-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: डब्ल्यूटीसी के नए चक्र में इंग्लैंड को मात देकर खुला भारत का खाता, चौथे स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Points Table: डब्ल्यूटीसी के नए चक्र में इंग्लैंड को मात देकर खुला भारत का खाता, चौथे स्थान पर पहुंचा
Sun, 06 Jul 2025 09:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:53 PM IST
सार
इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मात देकर भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र (2025-27) में खाता खोल लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मात देकर भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र (2025-27) में खाता खोल लिया। बता दें कि, भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने बर्मिंघम में पहली बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
चौथे स्थान पर पहुंचा भारत
इस जीत के साथ भारत डब्ल्यूटीसी के नए चक्र (2025-27) की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दो मैचों में पहली जीत के साथ उसके खाते में 12 अंक हो गए हैं और अंक प्रतिशत 50 का है। वहीं, इंग्लैंड इस हार के साथ 12 अंक और 50 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 12 अंक और 100 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद छठे स्थान पर मौजूद है।

दूसरी पारी में 271 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।

आकाश दीप और सिराज ने बरपाया कहर
बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू हुआ, लेकिन आकाश दीप ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने जैमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को आउट कर तोड़ा। स्टोक्स का विकेट गिरते ही लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। दूसरे सत्र में हालांकि, भारत ने शेष चार विकेट लिए और मैच समाप्त कर दिया। भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में छह विकेट लिए। आकाश ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। आकाश के अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में क्रिस वोक्स (7), जैमी स्मिथ (88), जोश टंग (2) और ब्रायडन कार्स (38) के विकेट गंवाए। शोएब बशीर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज जैम स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।