{"_id":"65b78e443126b2e0070cb830","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-2024-first-class-cricketer-sarfaraz-khan-selected-india-squad-vs-england-know-stats-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: आखिरकार सरफराज खान को मिल ही गया मौका, प्रथम श्रेणी डेब्यू के नौ साल बाद भारतीय टीम में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: आखिरकार सरफराज खान को मिल ही गया मौका, प्रथम श्रेणी डेब्यू के नौ साल बाद भारतीय टीम में हुए शामिल
Mon, 29 Jan 2024 06:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:42 PM IST
सार
सरफराज मुंबई के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। राहुल भी हाल के दिनों में भारत के लिए टेस्ट मैचों में मध्यक्रम में ही उतरते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में दो फरवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर ही लिया गया। लंबे समय टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाने वाले इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है। वह चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में लेंगे। 26 साल के सरफराज ने दिसंबर 2014 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था। उसके नौ साल बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली। प्रथम श्रेणी में डेब्यू के समय सरफराज 17 साल के थे। उन्होंने पिछले कुछ सालों में ऐसा प्रदर्शन किया है जिससे उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो रहा था। जब भी टीम का चयन होता था और सरफराज नहीं रहते थे तो चयनकर्ताओं की आलोचना होती थी। अब राहुल के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की किस्मत खुली है।
सरफराज मुंबई के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। राहुल भी हाल के दिनों में भारत के लिए टेस्ट मैचों में मध्यक्रम में ही उतरते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में दो फरवरी से खेला जाएगा। हैदराबाद में टीम इंडिया पहला मुकाबला 28 रन से हार गई थी। इस तरह वह सीरीज में 0-1 से पीछे है। दूसरे मुकाबले के दौरान भारत पर काफी दबाव होगा। अब देखना है कि सरफराज को डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं, क्योंकि टीम में एक और मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार हैं। वह भी पहला टेस्ट मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं।

2020 से सरफराज बरसा रहे रन
सरफराज साल 2020 से निरंतर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022-23 के सीजन में सरफराज ने छह मैच में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं। वहीं, 2021-22 के सीजन के छह मैच में उन्होंने 122.75 की औसत से 982 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। 2019-20 के सीजन में मुंबई के लिए सरफराज ने छह मैच में 154.66 की शानदार औसत से 928 रन बनाए जिसमें तीन शतक थे। इसका मतलब है कि सरफराज ने कुल 10 शतक लगाए हैं। तीन घरेलू सीजन में उनके 2466 रन हैं, जो शानदार रिकॉर्ड है। पिछले तीन सीजन में उनके अलावा ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं हैं जिसने ऐसा कुछ कारनामा किया हो।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया है शतक
सरफराज ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में सिर्फ एक मैच खेला है। वह बिहार के खिलाफ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। सरफराज हाल के दिनों में लगातार भारत ए के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों में 68 और 34 रन की पारी खेली थी। इस महीने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 96, चार, 55 और 161 रन बनाए हैं। उन्हें शानदार फॉर्म में होने का फायदा मिला है और वह अब टेस्ट टीम में शामिल हो गए हैं।

सरफराज का ओवरऑल करियर
सरफराज ने अब तक 45 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 66 पारियों में उन्होंने 3912 रन बनाए हैं। सरफराज का औसत 69.85 है। उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। सरफराज के नाम एक तिहरा शतक भी है। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 301 रन है।