{"_id":"6793729239732be113093f72","slug":"ind-vs-eng-2nd-t20-england-made-a-game-plan-to-return-to-the-t20-series-harry-brook-revealed-know-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में वापसी के लिए बनाया गेम प्लान, हैरी ब्रूक ने किया खुलासा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में वापसी के लिए बनाया गेम प्लान, हैरी ब्रूक ने किया खुलासा, जानें
Fri, 24 Jan 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:29 PM IST
सार
ब्रुक ने उम्मीद जताई कि वह शनिवार को चेपक में इंग्लैंड की संभावित जीत में और अधिक महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ECB Twitter
विस्तार
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शुक्रवार को कहा कि अगर इंग्लैंड कोलकाता में सात विकेट से मिली करारी हार से उबरकर सीरीज बराबर करना चाहता है तो मेहमान टीम को भारत पर लगातार दबाव बनाना होगा। ईडन गार्डेंस में जीत के बाद भारत पांच मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। ब्रूक ने दूसरे टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम बिलकुल भी दबाव में नहीं हैं। भारत एक बहुत अच्छी टीम है इसलिए हम जानते थे कि वे हमें कड़ी टक्कर देंगे और हां, उन्होंने शानदार खेल दिखाया।'
विज्ञापन
Trending Videos
'दबाव बनाए रखने की जरूरत'
उन्होंने कहा, 'हमें बस दबाव बनाए रखने की जरूरत है, वही संदेश जो बैज (ब्रेंडन मैकुलम) हर समय देते रहे हैं। हमें उनके गेंदबाजों पर दबाव बनाने और उनकी पारी के दौरान विकेट लेने की कोशिश करनी होगी। आपको हमेशा थोड़ा और बेहतर करने की जरूरत होती है।' ब्रूक ने ईडन गार्डन्स में कप्तान जोस बटलर के शानदार अर्धशतक से कुछ सीख लेने की उम्मीद जताई जिन्होंने 44 गेंद में 68 रन की पारी खेली।

'भारत में खेलने का काफी अनुभव'
उन्होंने कहा, 'हां, उन्हें निश्चित रूप से भारत में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में और जब भी वह इंग्लैंड के लिए यहां खेले हैं तो शानदार प्रदर्शन किया है।' ब्रूक ने कहा, 'इसलिए उन्हें मैदान पर उतरते और रन बनाते देखकर काफी अच्छा लगता है। उन्हें दूसरे छोर से थोड़ी देर तक देखना सुखद था।'

ब्रूक को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
ब्रूक ने उम्मीद जताई कि वह शनिवार को चेपक में इंग्लैंड की संभावित जीत में और अधिक महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा, 'यह एक आदर्श शुरुआत नहीं थी लेकिन यह सिर्फ एक मैच था। मेरा लक्ष्य जीत में योगदान देना होगा। मैं सिर्फ केवल एक ही चीज के बारे में सोचता हूं, वह है मैच विजेता बनने की कोशिश करना और अगर मैं यहां इस सीरीज में से एक या दो मैच भी जिताता हूं, तो मुझे इससे बहुत खुशी होगी।'