फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd ODI: Indian women's team will play for winning the ODI series After 23 years in England

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड में 23 साल बाद आज वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम

Wed, 21 Sep 2022 05:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Sep 2022 05:08 AM IST
सार

भारतीय टीम को अपनी लय को जारी रखना होगा, ताकि इंग्लैंड को वापसी का मौका न मिले। इसके साथ ही यह शृंखला झूलन गोस्वामी का अंतिम टूर्नामेंट है। भारतीय टीम 39 वर्षीय अपनी इस महान खिलाड़ी को विजयी विदाई देना चाहती है।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd ODI: Indian women's team will play for winning the ODI series After 23 years in England
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे के साथ ही सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 23 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। इससे पहले चंद्रकांता कौल की कप्तानी में भारत ने 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। इस सीरीज में अंजुम चोपड़ा ने शतक और अर्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन


टी-20 सीरीज में 1-2 की हार से उबरकर भारत ने पहले वनडे में 7 विकेट से जोरदार जीत हासिल की। स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। इसके साथ ही भारत ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की टीम कुछ कमजोर है।
विज्ञापन


भारतीय टीम को अपनी लय को जारी रखना होगा, ताकि इंग्लैंड को वापसी का मौका न मिले। इसके साथ ही यह शृंखला झूलन गोस्वामी का अंतिम टूर्नामेंट है। भारतीय टीम 39 वर्षीय अपनी इस महान खिलाड़ी को विजयी विदाई देना चाहती है। झूलन ने पहले वनडे में 10 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया था और दो मेडन ओवर भी डाले थे। दूसरी ओपनर शेफाली वर्मा को भी टिककर खेलने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमें इस प्रकार हैं
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, सब्बीनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्वामी, तानिया भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स।

इंग्लैंड : एमी जॉन्स (कप्तान और विकेटकीपर), टैमी ब्यूमॉन्ट, लॉरेन बेल, माइया बाउचिअर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केंप, ईसी वांग, डैनी व्याट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed