{"_id":"67a71305439261ea0f0930ac","slug":"ind-vs-eng-2nd-odi-2025-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-india-vs-england-match-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Live Streaming: रोहित की फॉर्म, कोहली की फिटनेस पर नजरें, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Live Streaming: रोहित की फॉर्म, कोहली की फिटनेस पर नजरें, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
Sun, 09 Feb 2025 09:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:37 AM IST
सार
कोहली दाएं घुटने में सूजन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे जिससे 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताए व्यक्त की जा रही हैं। भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल ने हालांकि स्पष्ट किया है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह दूसरे वनडे में खेलेंगे।
विज्ञापन
कोहली और रोहित
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी। भारत ने नागपुर में खेले गए पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था और उनका रन बनाने का संघर्ष जारी रहा था। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घुटने में चोट के कारण इस मैच नहीं खेले थे। अब दूसरे वनडे में नजरें रोहित की फॉर्म और कोहली की फिटनेस पर रहेंगी।
विज्ञापन
गंभीर नहीं है कोहली की चोट
कोहली दाएं घुटने में सूजन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे जिससे 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताए व्यक्त की जा रही हैं। भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल ने हालांकि स्पष्ट किया है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह दूसरे वनडे में खेलेंगे। कोहली भी टीम के साथ कटक पहुंचे हैं और वह सहज नजर आ रहे थे। यह भारत के लिए अच्छे संकेत हैं लेकिन इससे अंतिम एकादश का चयन करने के लिए टीम प्रबंधन को माथापच्ची करनी पड़ेगी। पिछले मैच में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने 36 गेंद पर 59 रन बनाकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी।

कोहली 14000 वनडे रन पूरे करने के करीब
कोहली ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और वह इस प्रारूप में 14000 रन पूरे करने से केवल 94 रन दूर हैं। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो फिर वह सचिन तेंदुलकर (18,426) और कुमार संगकारा (14,234) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली की तरह कप्तान रोहित भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह पहले वनडे में केवल दो रन बना पाए थे। मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया है। अगर रोहित दूसरे वनडे में भी रन नहीं बना पाते हैं तो उनकी फॉर्म और भविष्य को लेकर आशंकाएं पैदा हो जाएंगी।

आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार यानी 09 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबाटी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।