चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन उस वक्त तब सबकुछ ठीक लग रहा था, जब तक जो रूट ने जेम्स एंडरसन को गेंद नहीं थमाई थी। आते ही अपने पहले ओवर में इस बूढ़े शेर ने जो झपटा मारा, उससे अंत तक टीम इंडिया कराहती रही। नतीजतन भारत ने 22 साल बाद मिली चेन्नई में हार का स्वाद झेला और घर में 14 टेस्ट से अजेय क्रम भी टूटा।
विश्व क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी रिवर्स स्विंग गेंदों से भारत के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। दरअसल पहले टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने 58 रन के स्कोर पर सबसे पहले पुजारा का विकेट गंवाया, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और कप्तान विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े।
3 of 4
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter@ICC
इसी दौरान गिल ने भी अपना तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन इसके बाद जो रूट ने 27वें ओवर में अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज एंडरसन को गेंद थमाई। एंडरसन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और दिन के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को 50 रन के स्कोर पर अपनी अंदर जाती हुई गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे पहले कि टीम इंडिया इस झटके से उबर पाती एंडरसन ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को भी ठीक उसी अंदाज में शून्य पर बोल्ड कर दिया। एंडरसन ने इसके साथ ही दिन का पहला ओवर दो विकेट और मेडन के साथ खत्म किया।
4 of 4
रहाणे-एंडरसन
- फोटो : social media
एंडरसन यहीं नहीं रुके उन्होंने दिन के अपने चौथे ओवर में एक बार फिर से भारत का बड़ा झटका दिया। उन्होंने इस बार ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पहली पारी में सबसे अधिक 91 रन बनाने वाले पंत को एंडरसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट के हाथों कैच करवाकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी और मेजबान को मैच से दूर ले गए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए थे। जबकि, मेजबान 337 और 192 रन ही बना पाए।