Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match

IND vs ENG Live Streaming: भारत में होगी इंग्लैंड के बैजबॉल की असली परीक्षा, जानें फ्री में कब-कहां देखें मैच

Thu, 25 Jan 2024 12:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 12:36 AM IST
सार

India vs England Test 2024 Live Streaming Telecast Channel: इंग्लैंड के लिए पहला मुकाबला बेहद अहम है। अगर इस मैच में बेन स्टोक्स की टीम भारत को कड़ी टक्कर दे पाती है तो आने वाले मुकाबलों में भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा और टीम के पास जीत का मौका रहेगा।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs England Test Match
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। पांच मैच की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैक्कुलम की अगुआई में टीम ने टेस्ट क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। अपने निर्भीक अंदाज के दम पर इस टीम ने कई विपक्षी टीमों को उनके घर में हराया है। इस आक्रामक अंदाज को बैजबॉल नाम दिया गया, जो काफी चर्चा में रहा है।
विज्ञापन


नए अंदाज का खेल अपनाने के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार भारत का दौरा करेगी। इंग्लैंड ही वह टीम है, जिसने भारत को आखिरी बार भारत में हराया था। ऐसे में यह टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है। इस सीरीज में इंग्लैंड के बैजबॉल वाले रवैये की असली परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन


हम भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (25 जनवरी) को खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

 इंग्लैंड प्लेइंग 11ः जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।


भारत की संभावित प्लेइंग 11ः यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार/श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रीकर भरत/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed