फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 1st T20: 'Varun Chakravarthy has been game-changer for us', Abhishek Sharma said this

IND vs ENG: 'वह पिछली कुछ सीरीज में हमारे लिए गेम-चेंजर रहे हैं', अभिषेक ने इस गेंदबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

Thu, 23 Jan 2025 03:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jan 2025 03:11 PM IST
सार

वरुण ने हैरी ब्रुक और लियाम लिविंगस्टोन को तीन गेंदों के अंदर आउट करके मैच को भारत की पकड़ में ला दिया। इंग्लैंड की टीम 132 रन पर आउट हो गई और भारत ने केवल 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st T20: 'Varun Chakravarthy has been game-changer for us', Abhishek Sharma said this
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारत की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरूआती मैच में सात विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्होंने इस जोरदार जीत के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अधिक श्रेय दिया और कहा कि वापसी करने के बाद वह टीम के लिए ‘गेम-चेंजर’ (मैच का पासा पलटने वाला) रहे हैं। पावरप्ले के बाद इंग्लैंड लगभग नौ रन प्रति ओवर की दर से रन बना रहा था, लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले चक्रवर्ती ने एक ओवर में मैच का पासा पलट दिया।
विज्ञापन

वरुण ने तीन गेंद के अंदर लिविंगस्टोन-ब्रुक को आउट किया
उन्होंने हैरी ब्रुक और लियाम लिविंगस्टोन को तीन गेंदों के अंदर आउट करके मैच को भारत की पकड़ में ला दिया। इंग्लैंड की टीम 132 रन पर आउट हो गई और भारत ने केवल 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, 'अगर आप पिछली कुछ श्रृंखलाओं को देखें, तो वरुण हमारे लिए गेम-चेंजर रहे हैं। टी20 क्रिकेट में परिस्थितियां बल्लेबाजों के अनुकूल होती हैं लेकिन वह ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं और यह महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'विरोधी टीमों के लिए वरुण का सामना करना मुश्किल'
उन्होंने कहा, 'विरोधी टीमों के लिए वरुण का सामना करना मुश्किल रहा है। यहां तक कि हमारे अन्य स्पिनर रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।' अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी देने के लिए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को श्रेय दिया।
विज्ञापन

'मैदान पर उतरो और अपना स्वाभाविक खेल खेलो'
उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज के रूप में जब आप कुछ पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हो तो थोड़ा दबाव होता है, लेकिन कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों को अपना स्वाभाविक खेल खेलने की छूट दी है। मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि आप हमारे लिए मैच जीत सकते हो। मैदान पर उतरो और अपना स्वाभाविक खेल खेलो।'

अभिषेक ने कहा, 'जब कोई कप्तान या कोच ऐसा कुछ कहता है, तो जाहिर तौर पर थोड़ा आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा आपको खुद पर भरोसा रखना होता है। मुझे लगा कि जब टीम मुझ पर इतना विश्वास दिखा रही है तो मुझे आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed