{"_id":"62cd5282d9ba9d3d52407b84","slug":"ind-vs-eng-1st-odi-rohit-sharma-shikhar-dhawan-partnership-record-in-odi-as-opener-opening-partnership-runs-rohit-dhawan-sachin-tendulkar-sourav-ganguly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: छह रन की साझेदारी करते ही सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल हो जाएंगे रोहित-धवन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: छह रन की साझेदारी करते ही सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल हो जाएंगे रोहित-धवन, जानें पूरा मामला
Tue, 12 Jul 2022 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:23 PM IST
सार
रोहित के साथ धवन का ओपनिंग करना तय माना जा रहा है। यह अनुभवी जोड़ी किसी भी गेंदबाजी लाइन-अप को उधेरने में सक्षम है। इन दोनों के नाम बतौर ओपनर्स कई रिकॉर्ड्स हैं। ऐसे में ये दोनों एक और रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।
विज्ञापन
शिखर धवन-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। भारतीय टीम टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करने उतरेगी।
विज्ञापन
रोहित के साथ धवन का ओपनिंग करना तय माना जा रहा है। यह अनुभवी जोड़ी किसी भी गेंदबाजी लाइन-अप को उधेरने में सक्षम है। इन दोनों के नाम बतौर ओपनर्स कई रिकॉर्ड्स हैं। ऐसे में ये दोनों एक और रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। धवन और रोहित ने ओपनर्स के तौर पर 111 पारियों में साथ बल्लेबाजी की है। इसमें दोनों ने मिलकर 4994 रन की साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह रन बनाते ही यह जोड़ी एक खास क्लब में शामिल हो जाएगी। छह रन बनाते ही यह जोड़ी वनडे में पांच हजार रन की साझेदारी पूरी कर लेगी। ऐसा करने वाली यह दुनिया की चौथी ओपनिंग जोड़ी होगी। इससे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन और वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज-डेसमंड हेन्स ऐसा कर चुके हैं।
रोहित-धवन
- फोटो : ट्विटर
सचिन और गांगुली की जोड़ी ने बतौर ओपनर 136 पारियों में सबसे ज्यादा 6609 रन की साझेदारी की है। वहीं, गिलक्रिस्ट और हेडन ने 114 पारियों में 5372 रन की साझेदारी (ओपनिंग) की है। ग्रीनीज और हेन्स के नाम ओपनर्स के तौर पर 5150 रन जोड़ने का रिकॉर्ड है। रोहित-धवन के पास भारत की दूसरी जोड़ी बनने का मौका है। ओवरऑल इन दोनों के बीच वनडे में 5039 रन की साझेदारी हुई है।
इसमें 17 शतकीय साझेदारी और 15 अर्धशतकीय साझेदारी शामिल है। इंग्लैंड के पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही धवन 150 वनडे मैच पूरे कर लेंगे। धवन को इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे में भारतीय टीम की कमान भी संभालनी है। विंडीज के खिलाफ वनडे के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।