{"_id":"62cd2d745e20a27b496a2b61","slug":"ind-vs-eng-1st-odi-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-england-match-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG ODI Live Streaming: इंग्लैंड में आठ साल बाद वनडे सीरीज जीतने उतरेगा भारत, यहां जानें फोन और टीवी पर कैसे देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG ODI Live Streaming: इंग्लैंड में आठ साल बाद वनडे सीरीज जीतने उतरेगा भारत, यहां जानें फोन और टीवी पर कैसे देखें लाइव मैच
Tue, 12 Jul 2022 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Jul 2022 03:54 PM IST
सार
India vs England (IND vs ENG) 1st ODI Live Streaming, Telecast: वनडे में इंग्लैंड के नियमित कप्तान के रूप में जोस बटलर की यह पहली सीरीज होगी। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में भी जुट जाएंगी। भारत अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, जबकि इंग्लैंड वनडे का मौजूदा चैंपियन है।
विज्ञापन
जोस बटलर और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी और अब वनडे सीरीज में भी इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।। वहीं, इंग्लैंड की टीम जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों की वापसी से मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
वनडे में इंग्लैंड के नियमित कप्तान के रूप में जोस बटलर की यह पहली सीरीज होगी। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में भी जुट जाएंगी। भारत अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, जबकि इंग्लैंड वनडे का मौजूदा चैंपियन है।
भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन
कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे होगा और पहली गेंद साढ़े पांच बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?
भारत और इंग्लैंड का मैच मोबाइल फोन और टीवी में बिना किसी अतिरिक्त लागत के देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है।
दोनों स्क्वॉड
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।