फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Test Series: Bangladesh announce squad for India Tests, show faith in Pakistan-beating unit

IND vs BAN: टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, PAK के खिलाफ इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों को मिला मौका

Thu, 12 Sep 2024 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Sep 2024 01:07 PM IST
सार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान में इतिहास रचने वाली टीम पर भरोसा दिखाया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन
IND vs BAN Test Series: Bangladesh announce squad for India Tests, show faith in Pakistan-beating unit
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। नजमुल हुसैन शांतो के नेतृत्व में बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। 19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यह टीम कमोबेश उसी टीम की तरह है जिसने एक सप्ताह पहले पाकिस्तान पर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी। सलामी बल्लेबाज महमदुल हसन जॉय ने पाकिस्तान सीरीज से बाहर रहने के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्हें ग्रोइन की चोट लगी थी, जिसे ठीक होने में लगभग दो सप्ताह लग गए।
विज्ञापन

शोरिफुल इस्लाम बाहर

चोट से जूझ रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ग्रोइन इंजरी के कारण भारत के खिलाफ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। शोरिफुल ने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला और बाबर आजम के विकेट समेत तीन विकेट चटकाए थे। हालांकि, वह ग्रोइन की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद अमेद की वापसी

बांग्लादेश के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल खालिद अमेद पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने चोटिल शोरिफुल इस्लाम के रिप्लेसमेंट के रूप में टेस्ट टीम में वापसी की है। इस बीच, जाकेर अली अनिक ने बांग्लादेश के लिए अपना पहला टेस्ट कॉल-अप अर्जित किया है। 26 वर्षीय यह विकेटकीपर-बल्लेबाज टेस्ट टीम में एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी है। उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश की टीम के लिए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में इतिहास रचने वाली टीम पर भरोसा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तान में इतिहास रचने वाली टीम पर भरोसा दिखाया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया था। दोनों टेस्ट रावलपिंडी में खेले गए थे। पहला टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टेस्ट जीत हासिल की थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम का एलान पहले ही कर दिया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद छह अक्तूबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

दोनों टीमें

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकेर अली।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed