फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh

IND vs BAN: ईशान की खुल सकती है किस्मत! बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए गिल-पंत को दिया जा सकता है आराम

Sun, 15 Sep 2024 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Sep 2024 03:06 PM IST
सार

टेस्ट मैचों में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले गिल, रोहित, विराट और यशस्वी जायसवाल के साथ टीम के शीर्ष क्रम में अहम खिलाड़ी हैं और उनके इस सत्र में सभी 10 टेस्ट खेलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
ऋषभ पंत, ईशान किशन और शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का अगले कुछ महीने का शेड्यूल काफी टाइट है। टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। टीम इंडिया को इस दौरान इन टीमों के खिलाफ कुल मिलाकर 10 टेस्ट खेलने हैं। इसकी शुरुआत 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से हो जाएगी। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल समेत कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, ताकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा रह सकें। 
विज्ञापन

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter
भारत अपने आगामी अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ करेगा, जिसका दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, शुभमन को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय सात अक्तूबर (ग्वालियर), 10 अक्तूबर (दिल्ली) और 13 अक्तूबर (हैदराबाद) को खेले जाएंगे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 16 अक्तूबर से शुरू होगा। इसलिए सिर्फ तीन दिन के अंतर के कारण गिल को आराम देना महत्वपूर्ण है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
शमी, बुमराह और सिराज - फोटो : Twitter
गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी ने सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया है। टेस्ट मैचों में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले गिल, रोहित, विराट और यशस्वी जायसवाल के साथ टीम के शीर्ष क्रम में अहम खिलाड़ी हैं और उनके इस सत्र में सभी 10 टेस्ट खेलने की उम्मीद है। गिल ने अब तक 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। उन्होंने लगभग 140 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्हें हाल ही में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था जिसे भारत ने 4-1 से जीता था।
विज्ञापन

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत टी20 अंतररराष्ट्रीय खेलते हैं या नहीं क्योंकि उनका वर्कलोड चयनकर्ताओं के लिए प्राथमिकता है और टेस्ट में उनकी जरूरत है। अगर पंत को आराम दिया जाता है तो इस साल के नौ महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद एक बार फिर ईशान किशन के नाम पर विचार किया जा सकता है। ईशान ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी और उससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में शतक जड़ा था और घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की थी। ईशान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाला जा चुका है, लेकिन अगर वह वापसी करते हैं और निरंतरता बनाए रखते हैं तो ईशान को फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल सकती है।

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
ईशान किशन - फोटो : ICC
ईशान किशन ने बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की ओर से खेलते हए मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया था। फिर उन्होंने दलीप ट्रॉफी में इंडिया-सी के लिए शतक लगाया। ईशान के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने दो टेस्ट में 78 रन, 27 वनडे में 933 रन और 32 टी20 मैचों में 796 रन बनाए हैं। मौजूदा सत्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय भारतीय टीम के लिए कुछ खास महत्वपूर्ण नहीं है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से मिलने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक उसके एजेंडे में सबसे ऊपर हैं।

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
भारतीय टीम - फोटो : @BCCI
साथ ही टीम के लिए वनडे प्रारूप भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी इसी प्रारूप में खेली जाएगी। समझा जा रहा है कि टेस्ट टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों के बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। भारतीय टीम को 19 सितंबर के बाद से अगले पांच महीने के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा आठ टी20 और तीन वनडे मुकाबले भी खेलने हैं. बांग्लादेश के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
भारतीय टीम - फोटो : @imkuldeep18
बांग्लादेश का भारत दौरा
मैच स्थान तारीख
पहला टेस्ट चेन्नई 19 से 23 सितंबर
दूसरा टेस्ट कानपुर 27 सितंबर से 1 अक्तूबर
पहला टी20 ग्वालियर 6 अक्तूबर
दूसरा टी20 दिल्ली 9 अक्तूबर
तीसरा टी20 हैदराबाद 12 अक्तूबर

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
भारतीय टीम (तस्वीर पुरानी है) - फोटो : @ImRo45
न्यूजीलैंड का भारत दौरा
मैच स्थान तारीख
पहला टेस्ट बेंगलुरु 16 से 20 अक्तूबर
दूसरा टेस्ट पुणे 24 से 28 अक्तूबर
तीसरा टेस्ट मुंबई 1 से 5 नवंबर

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
भारतीय टीम - फोटो : @BCCI
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
मैच स्थान तारीख
पहला टेस्ट पर्थ 22 से 26 नवंबर
दूसरा टेस्ट एडिलेड 6 से 10 दिसंबर
तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन 14 से 18 दिसंबर
चौथा टेस्ट मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर
पांचवां टेस्ट सिडनी 3 से 7 जनवरी

IND vs BAN T20: Ishan Kishan will return! Shubman Gill-Rishabh Pant to be rested for T20 series vs Bangladesh
भारतीय टीम - फोटो : @BCCI
इंग्लैंड का भारत दौरा
मैच स्थान तारीख
पहला टी20 कोलकाता 22 जनवरी
दूसरा टी20 चेन्नई 25 जनवरी
तीसरा टी20 राजकोट 28 जनवरी
चौथा टी20 पुणे 31 जनवरी
पांचवा टी20 मुंबई 2 फरवरी
पहला वनडे नागपुर 6 फरवरी
दूसरा वनडे कटक 9 फरवरी
तीसरा वनडे अहमदाबाद 12 फरवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed