फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 'भारत का बाबर आजम..', बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चला शुभमन का बल्ला, शून्य पर आउट होने पर भड़के फैंस

Thu, 19 Sep 2024 12:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर शून्य पर आउट हुए। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर हसन महमूद ने गिल को लिट्टन दास के हाथों कैच आउट कराया।

विज्ञापन
IND vs BAN: Shubman Gill got out on zero in 1st test against bangladesh fans got angry social media reactions
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो गया। इस मैच में भारत का शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा और विराट कोहली  छह-छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हुए। तीनों को हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया। 
IND vs BAN: Shubman Gill got out on zero in 1st test against bangladesh fans got angry social media reactions
शुभमन गिल - फोटो : Twitter
टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर शून्य पर आउट हुए। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर हसन महमूद ने गिल को लिट्टन दास के हाथों कैच आउट कराया। यह पांचवां मौका है जब गिल टेस्ट में शून्य पर आउट हुए हैं। 25 वर्षीय बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन पर अब फैंस का गुस्सा फूटा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें भारत का बाबर आजम भी कह रहे हैं। 

आइये देखते हैं फैंस की प्रतिक्रिया...
 
IND vs BAN: Shubman Gill got out on zero in 1st test against bangladesh fans got angry social media reactions
शुभमन गिल - फोटो : twitter
इस साल टेस्ट में तीसरी बार शुभमन खाता नहीं खोल सके। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में हैदराबाद टेस्ट में और फरवरी में विशाखापत्तनम टेस्ट में खाता नहीं खोल पाए थे। वह पांच बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए हैं।  शुभमन की पिछली 10 पारियां- 0, 110, 52* 38 , 91, 0, 104, 34, 0 और 23 रन की रही हैं। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वह बांग्लादेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, वह कुछ खास नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Shubman Gill got out on zero in 1st test against bangladesh fans got angry social media reactions
शुभमन गिल - फोटो : twitter
शुभमन ने अब तक 47 टेस्ट पारियों में चार शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1492 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.52 का रहा है। वह टेस्ट में पांचों बार भारत में ही खाता नहीं खोल सके हैं। खास बात तो यह है कि उनके तीन डक तीसरे नंबर पर खेलते हुए आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed