फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: India bowlers showed their strength, defeated Bangladesh by 62 runs t20 world cup 2024

IND vs BAN: विश्व कप से पहले भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम, 62 रन से बांग्लादेश को हराया, बल्लेबाज फीके रहे

Sun, 02 Jun 2024 12:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Jun 2024 12:04 AM IST
सार

हित शर्मा के साथ पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे संजू सैमसन सिर्फ एक रन बना सके। उन्हें शरीफुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद मोर्चा ऋषभ पंत ने संभाला। टीम को दूसरा झटका भारतीय कप्तान के रूप में लगा जो 23 रन बनाकर लौटे।

विज्ञापन
IND vs BAN: India bowlers showed their strength, defeated Bangladesh by 62 runs t20 world cup 2024
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : ICC/T20 World cup/BCC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाक 121 रन बना सकी।
विज्ञापन


बांग्लादेश की पारी
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब हुई। टीम के दो बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इनमें सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और कप्तान नाजमुल हसन शांतो शामिल हैं। तंजीद हसन ने 17 और लिट्टन दास छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा शाकिब अल हसन (28) और महमूदुल्लाह (40) ने संभाला। भारत के खिलाफ रिशाद हुसैन पांच, जेकर अली शू्न्य रन बनाकर आउट। मेहदी हसन और तंजीम क्रमश: दो और एक रन बनाकर आउट। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह, सिराज, पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


भारत की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हई थी। रोहित शर्मा के साथ पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे संजू सैमसन सिर्फ एक रन बना सके। उन्हें शरीफुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद मोर्चा ऋषभ पंत ने संभाला। टीम को दूसरा झटका भारतीय कप्तान के रूप में लगा जो 23 रन बनाकर लौटे। उन्हें महमूदुल्लाह ने रिशाद के हाथों कैच कराया। वहीं, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। इस दौरान पंत ने 165.62 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 31, शिवम दुबे ने 14, हार्दिक पांड्या ने 40 और रवींद्र जडेजा ने चार रन बनाए। पांड्या और जडेजा इस मुकाबले में नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन, शरीफुल इस्लाम, महमूदुल्लाह और तनवीर इस्लाम ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed