फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN, Champions Trophy: India lost 11th consecutive toss in ODI, equaled unwanted record of Netherlands

IND vs BAN, Champions Trophy: वनडे में लगातार 11वां टॉस हारा भारत, नीदरलैंड के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

Thu, 20 Feb 2025 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Feb 2025 02:54 PM IST
सार

भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 11वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है।

विज्ञापन
IND vs BAN, Champions Trophy: India lost 11th consecutive toss in ODI, equaled unwanted record of Netherlands
टॉस के दौरान रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से भारत के अभियान की शुरुआत हो गई। ग्रुप-ए का यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह लगातार चौथी बार रहा जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हारे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में भी टॉस गंवाया था। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में यह क्रम जारी रहा। हालांकि, इंग्लैंज के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। भारत ने 3-0 से इंग्लैंड का सूपड़ा साफ किया था। 
विज्ञापन

वनडे में लगातार 11 टॉस हार चुका भारत
भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 11वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टॉस गंवा चुकी है। इस दौरान भारत ने पिछले 10 वनडे मैचों में से पांच जीते हैं, जबकि चार में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में भारत ने नीदरलैंड की बराबरी की। भारत और नीदरलैंड अब संयुक्त रूप से सबसे आगे है। नीदरलैंड की टीम मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक लगातार 11 वनडे में टॉस हारी थी। वहीं, आईसीसी के नियमित सदस्य देशों में भारत के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में जडेजा-शमी की वापसी
भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से कुछ बदलाव किए। वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। भारतीय टीम आईसीसी इवेंट में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरी है। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
  • बांग्लादेशः तंजिद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed