फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Bangladesh captain Shanto bursts out in anger after defeat, holds these players responsible, know

IND vs BAN: शिकस्त के बाद फूटा बांग्लादेश के कप्तान शांतो का गुस्सा, ठहराया इन खिलाड़ियों को जिम्मेदार, जानें

Sun, 22 Sep 2024 08:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Sep 2024 08:11 PM IST
सार

बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 234 रन पर आउट हो गई जबकि पहली पारी में टीम 149 रन ही बोर्ड पर लगा सकी थी। शांतो ने माना कि खराब बल्लेबाजी की वजह से उनकी टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
IND vs BAN: Bangladesh captain Shanto bursts out in anger after defeat, holds these players responsible, know
नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : ICC

विस्तार

भारत ने रविवार को चेन्नई में खेला गया टेस्ट मुकाबला 280 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश की इस शिकस्त ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का दिल तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मेजबान टीम ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। शांतो ने कहा कि अगर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के बीच अगर एक भी बड़ी साझेदारी होती तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
विज्ञापन

IND vs BAN: Bangladesh captain Shanto bursts out in anger after defeat, holds these players responsible, know
नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : BCCI
बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 234 रन पर आउट हो गई जबकि पहली पारी में टीम 149 रन ही बोर्ड पर लगा सकी थी। शांतो ने माना कि खराब बल्लेबाजी की वजह से उनकी टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। शांतो ने कहा- हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। यह खेल का बहुत महत्वपूर्ण चरण था। अगर हमारे पास कम से कम एक बड़ी साझेदारी होती तो हम बेहतर स्थिति में होते। शीर्ष क्रम के लिए हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना एक चुनौती रहा है, खासकर पहली पारी में। यह देखना महत्वपूर्ण है कि हम इसका सामना कैसे कर रहे हैं। हम इसके लिए काम कर रहे हैं लेकिन हमें परिणाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN: Bangladesh captain Shanto bursts out in anger after defeat, holds these players responsible, know
शाकिब अल हसन - फोटो : Twitter
तीसरे दिन दूसरी पारी में शीर्ष क्रम थोड़ा संभला। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन और शादमान इस्लाम ने 62 रन जोड़े। उन्होंने कहा- विकेट पर समय बिताना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। फिर भी, यह दूसरे टेस्ट के लिए मददगार होगा। सलामी बल्लेबाजों के लिए 62 रन बनाना बहुत महत्वपूर्ण था। यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम अगले टेस्ट मैच में उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed