फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 2nd t20 Weather update and good news for cricket fans from Rajkot cricket stadium

INDvBAN: तूफान की चेतावनी के बीच क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, राजकोट में मौसम ने ली करवट

Thu, 07 Nov 2019 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 Nov 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
IND vs BAN 2nd t20 Weather update and good news for cricket fans from Rajkot cricket stadium
राजकोट स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

भारत और बांग्लादेश दूसरे टी-20 मैच से पहले दर्शकों के लिए राजकोट से बड़ी खुशखबरी आई है। चक्रवाती तूफान 'महा' की चेतावनी और भारी बारिश की चेतावनी के बीच अब राजकोट में शानदार धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन


गुरुवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरुरी है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की परेशानियों के बीच बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन


वहीं गुजरात के राजकोट में होने वाले अहम मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान 'महा' की चेतावनी दी थी और कहा था कि तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को मौसम विभाग ने तूफान के कमजोर होने की बात कही थी और अब धूप खिलने के बाद बारिश के आसार कम ही नजर आ रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि मैच अपने समय से भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed