फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 1st Test: Why was Shakib Al Hasan biting his helmet strap while batting vs India?

IND vs BAN: बल्लेबाजी करते वक्त अपने हेलमेट के फीते को क्यों चबाते हैं शाकिब अल हसन? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Fri, 20 Sep 2024 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Sep 2024 05:15 PM IST
सार

पारी के दौरान अनुभवी ऑलराउंडर को अपने हेलमेट स्ट्रैप को चबाते हुए देखा गया। भारत के अलग-अलग गेंदबाजों को सामना करने में आ रही दिक्कतों की वजह से शाकिब ऐसा करते दिखे।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test: Why was Shakib Al Hasan biting his helmet strap while batting vs India?
शाकिब अल हसन - फोटो : Twitter

विस्तार

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए अपने हेलमेट के फीते को चबाते हुए देखा गया। शाकिब जब बल्लेबाजी के लिए आए, उस वक्त बांग्लादेश का स्कोर 36/4 था। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी पारी की शुरुआत बाउंड्री के साथ की और अपने इरादे स्पष्ट किए। उन्होंने लिटन दास के साथ 51 रन की साझेदारी भी निभाई। इस साझेदारी के टूटते ही शाकिब भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 32 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

पारी के दौरान अनुभवी ऑलराउंडर को अपने हेलमेट स्ट्रैप को चबाते हुए देखा गया। भारत के अलग-अलग गेंदबाजों को सामना करने में आ रही दिक्कतों की वजह से शाकिब ऐसा करते दिखे। शाकिब का ऐसा करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस उनके ऐसा करने के पीछे का कारण जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शाकिब की आदत के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान तमीम इकबाल द्वारा सुनाई गई कहानी का वर्णन किया। कार्तिक ने कहा कि तमीम ने उनसे कहा था कि ऐसा करने के पीछे का कारण यह है कि वह अपने सिर को लेग साइड की ओर गिरने से बचाने और अलग-अलग तरह की गेंदों का सामना करते समय सिर को सीधा रखने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब फिलहाल आंखों की समस्या या यूं कहें दृष्टि समस्याओं से जूझ रहे हैं और यहां तक कि इस साल की शुरुआत में लंदन में एक नेत्र रोग विशेषज्ञ से भी सलाह ली थी। इससे पहले उन्हें ग्लोबल टी20 कनाडा में बल्लेबाजी करते हुए अपनी जर्सी काटते हुए देखा गया था। शाकिब बांग्लादेश के एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं जो ये अजीबो गरीब हरकत करते हैं। इससे पहले उनके सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने भी खुलासा किया था कि उनके कोच ने स्पिनरों का सामना करते समय उनके सिर को गिरने से बचाने के लिए अभ्यास में उन्हें गर्दन के चारों ओर एक कपड़ा पहनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed