फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 1st Test 2022 Analysis: India vs Bangladesh First Test Highlights Results News in Hindi

IND vs BAN 1st Test Analysis: दिग्गज नहीं कर पाए कमाल, जिन खिलाड़ियों ने दिलाई जीत टीम में उनकी जगह पक्की नहीं

Sun, 18 Dec 2022 02:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 188 रन के अंतर से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हालांकि, इस मैच में भी भारत के बड़े नाम कुछ खास नहीं कर पाए। 
 

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2022 Analysis: India vs Bangladesh First Test Highlights Results News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 188 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो चुका है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के अलावा टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। भारत के लिए यह जीत टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


इस मैच में चेतेश्वर पुजारा के अलावा शुभमन गिल और कुलदीप यादव भारत की जीत के हीरो रहे। इन तीनों के अलावा अक्षर पटेल ने भी गेंद के साथ कमाल किया, लेकिन इनमें से किसी भी खिलाड़ी की जगह इस मैच से पहले टीम में पक्की नहीं थी। पुजारा को छोड़ बाकी तीन खिलाड़ियों की जगह अभी भी टीम में पक्की नहीं है। बड़े टूर्नामेंट में भारत के हारने की बड़ी वजहों में से एक यह है कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लगातार मौके नहीं मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन


पहली पारी में श्रेयस-पुजारा ने संभाला
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन के अंदर तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद पंत ने तेजी से रन बनाकर पलटवार किया, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद पुजारा और श्रेयस अय्यर ने शतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला। इन दोनों के बाद अश्विन और कुलदीप ने भी 92 रन की साझेदारी की और भारत 400 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रहा। पहले भारत के पुछल्ले बल्लेबाज न के बराबर योगदान देते थे और जल्दी आउट हो जाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय में पुछल्ले बल्लेबाज भी रन बना रहे हैं और इसका फायदा भारत को मिला है। भारत की कई जीत में पुछल्ले बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया है। 

कुलदीप-सिराज ने किया कमाल
इस मैच में भारतीय टीम बुमराह और शमी के बिना खेल रही थी। ऐसे में तेज गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय थी। हालांकि, सिराज ने पहली गेंद से ही विकेट निकलना शुरू कर दिया और इन दोनों की कमी नहीं खलने दी। उन्होंने तीन विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को झकझोर दिया। सिराज के कमाल के बाद अश्विन से विकेट की उम्मीद थी, लेकिन कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन कर पांच विकेट निकाले। वह लंबे समय बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं और शानदार वापसी की। 

Kuldeep Yadav celebrates dismissing Shakib Al Hasan, Bangladesh vs India, 1st Test, Chattogram, 5th day, December 18, 2022

कप्तान राहुल फेल पर गिल ने लगाया शतक
भारत की दूसरी पारी में भी कप्तान लोकेश राहुल फेल रहे। वहीं, शुभमन गिल ने मौके का शानदार फायदा उठाया और शानदार शतक लगाया। इसके बाद पहली पारी में 90 रन पर आउट होने वाले पुजारा ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने भी यह दिखाया कि उनके अंदर तेजी से रन बनाने की क्षमता है। 

अंत में अक्षर ने दिलाई जीत
चटग्राम की पिच मैच आगे बढ़ने के साथ सपाट होती जा रही थी। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर भारत की चिंता बढ़ा दी थी। उमेश ने पहला विकेट दिलाया तो अक्षर ने दूसरी सफलता दिलाने में देरी नहीं की। कुलदीप ने लिटन दास और शाकिब के अहम विकेट लिए। वहीं, अक्षर ने रहीम और नुरुल हसन के बाद तैजुल को आउट कर जीत दिलाई। 

Axar Patel got rid of Mushfiqur Rahim and Nurul Hasan in one over, Bangladesh vs India, 1st Test, Chattogram, 4th day, December 17, 2022
विज्ञापन

फेल हुए दिग्गज, जिन्होंने जीत दिलाई उनकी जगह पक्की नहीं
इस मैच में अश्विन जैसे दिग्गज गेंदबाज को सिर्फ एक विकेट मिला। वहीं, कुलदीप ने आठ विकेट लिए। अक्षर ने भी पांच विकेट लिए। कुलदीप और अक्षर की जगह टीम में पक्की नहीं है। अगर भारत दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो शमी-बुमराह के रहते सिराज को भी मौका नहीं मिलेगा, जबकि इस मैच में इन्हीं तीन गेंदबाजों ने मिलकर 17 विकेट लिए। 

KL Rahul played on to Khaled Ahmed, Bangladesh vs India, 1st Test, Chattogram, 1st day, December 14, 2022

अश्विन के अलावा कप्तान लोकेश राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कोहली के पास बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर टेस्ट में शतकों का सूखा खत्म करने का मौका था, लेकिन विराट चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed