{"_id":"5ab3be344f1c1b4d0a8b6468","slug":"ind-vs-aus-womens-t20i-tri-series-smriti-mandhana-hits-fastest-fifty","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ा मिताली का 'राज'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ा मिताली का 'राज'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
स्मृति मंथाना
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति मंधाना (67) और झूलन गोस्वामी (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शनों के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गुरुवार को टी20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 11 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन मंधाना ने अपनी इस पारी से एक नया कीर्तिमान रच डाला। उन्होंने इस मैच में 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और इसी के साथ अब वह टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
मंधाना से पहले यह कारनामा मिलाती राज के नाम था। उन्होंने 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। इस मुकाबले में मंथाना ने 41 गेंद का सामना करते हुए 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने निर्धारित 20 ओवर में 153 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत झूलन गोस्वामी ने बिगाड़ी। गोस्वामी ने अलिसा हीली (4) और एश्ले गार्डनर (15) को जल्दी-जल्दी आउट किया। यहां से बेथ मूनी (45) ने एलिस विलानी (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को 100 रन के पार लगाया। झूलन ने बेथ को पांडे के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
जल्द ही पूनम यादव ने विलानी का कैच अपनी गेंद पर लपककर कंगारू टीम को चौथा झटका दिया। मगर यहां से कप्तान मेग लेनिंग (35*) और रचेल हेन्स (12*) ने 44 रन की अविजित साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।