फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS WC 2023 Final: Richard Kettleborough again villain for Team India, Labuschagne survive umpires call

IND vs AUS: भारत के लिए फिर अनलकी साबित हुए रिचर्ड कैटलब्रो, एक फैसले ने छीन लिया पूरा मैच, जानें पूरा मामला

Sun, 19 Nov 2023 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Nov 2023 10:47 PM IST
सार

राहुल को विश्वास था कि लाबुशेन आउट थे। उन दोनों ने कप्तान रोहित से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल करने कहा और रोहित ने कोई देरी नहीं की। उस वक्त स्टेडियम में मौजूद 1.30 लाख फैंस और करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें उस डीआरएस पर टिकी हुई थीं।

विज्ञापन
IND vs AUS WC 2023 Final: Richard Kettleborough again villain for Team India, Labuschagne survive umpires call
डीआरएस के बाद रिचर्ड कैटलब्रो से बहस करते बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे विश्व कप 2023 का खिताब जीत लिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 240 रन पर सिमट गई। जवाब में एक वक्त भारत ने 47 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने शानदार साझेदारी कर मैच को भारत के हाथ से निकाल लिया। टीम इंडिया को मैच में वापसी के लिए विकेट की जरूरत थी। 28वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाबुशेन के पैड पर लगी। बुमराह समेत तमाम फील्डर्स और विकेटकीपर केएल राहुल ने अपील की, लेकिन अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने उसे नकार दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल को विश्वास था कि लाबुशेन आउट थे। उन दोनों ने कप्तान रोहित से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल करने कहा और रोहित ने कोई देरी नहीं की। उस वक्त स्टेडियम में मौजूद 1.30 लाख फैंस और करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें उस डीआरएस पर टिकी हुई थीं। अगर वह विकेट टीम इंडिया को मिल जाता तो भारत मैच में वापसी कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो एक बार फिर टीम इंडिया के लिए अशुभ साबित हुए। रिव्यू मं दिखा कि यह फैसला अंपायर्स कॉल था। यानी अगर अंपायर ने उसे नॉटआउट दिया तो नॉटआउट, अगर आउट दिया होता तो आउट। अंपायर्स कॉल को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चलता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिव्यू में दिखा कि गेंद विकेट से टकरा रही थी, लेकिन वह अंपायर्स कॉल था। अंपायर्स कॉल का मतलब है कि गेंद इधर उधर हो सकती थी, यानी एरर ऑफ मार्जिन का फायदा अंपायर को दिया जाता है। जैसे ही यह अंपायर्स कॉल हुआ कमेंटेटर हर्षा भोग्ले ने कहा- मिलिमिटर से किसी की किस्मत अधर में लटक जाती है। इस तरह अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो एकबार फिर भारत के लिए अनलकी साबित हुए। इससे पहले 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल समेत कई फाइनल में टीम इंडिया की हार के दौरान उन्होंने अंपायरिंग की है। 

Image
विज्ञापन

अंपायर्स कॉल की काफी आलोचना हो चुकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह  समेत पाकिस्तान के वसीम अकरम, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक समेत कई दिग्गजों ने अंपायर्स कॉल की आलोचना की है। उनका कहना है कि अगर गेंद किसी भी तरह से विकेट से टकराती है तो उसे आउट दिया जाना चाहिए। या फिर अगर नहीं देना है तो पूरी तरह से नॉटआउट दिया जाए। ऐसा नहीं हो कि कुछ मौकों पर जब अंपायर उसे आउट कहें तो आउट हो और किसी अहम समय पर उसे नॉटआउट दिया जाए तो बल्लेबाज नॉटआउट हो। आइए इस मामले पर सोशल मीडिया रिएक्शंस देखते हैं....

स्टीव स्मिथ इलिंगवर्थ ने दिया था आउट

इस मैच में अंपायरिंग के एक और फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरसअल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर में स्टीव स्मिथ बुमराह की गेंद पर डिफेंस करने के चक्कर में एल्बीडब्लू हो गए। गेंद सीधे जाकर उनके पैड पर लगी। उस वक्त स्टीव ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद ट्रेविस हेड से डीआरएस के लिए पूछा, लेकिन हेड ने उन्हें डीआरएस लेने से मना कर दिया। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने स्टीव को आउट करार दिया। ऐसे में स्टीव पवेलियन लौट गए। अगर वहां स्टीव डीआरएस लेते तो वह बच सकते थे। रिप्ले में दिखा कि गेंद का इम्पैक्ट आउटसाइड था। हालांकि, भारत के फेवर में यह फैसला गया। अगर वहां स्टीव बच जाते तो भारत के लिए परिस्थितियां और भी मुश्किल हो जातीं।

स्टीव स्मिथ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हुए जसप्रीत बुमराह का शिकार, अगर DRS लेते तो...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed