फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Aus Video WATCH Commentator Dinesh Karthik accurately predicted Umesh YADAV SIX IN Indore Test

IND vs AUS Video: इंदौर टेस्ट में सच हो गई कमेंटेटर दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी, उमेश यादव ने जड़ दिया छक्का

Thu, 02 Mar 2023 04:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

पहली पारी में जब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 88 रन था, तब बल्लेबाजी के लिए उमेश यादव आए। उन्होंने 13 गेंदों पर 17 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला। उमेश ने दो लंबे छक्के लगाए।

विज्ञापन
Ind vs Aus Video WATCH Commentator Dinesh Karthik accurately predicted Umesh YADAV SIX IN Indore Test
दिनेश कार्तिक और उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बुधवार (एक मार्च) को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। टीम इंडिया पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई। मैच के पहले दिन एक अनोखा वाकया हुआ। कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक की एक भविष्यवाणी सच साबित हुई।
विज्ञापन


दरअसल, पहली पारी में जब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 88 रन था, तब बल्लेबाजी के लिए उमेश यादव आए। उन्होंने 13 गेंदों पर 17 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला। उमेश ने दो लंबे छक्के लगाए। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक फिलहाल टीम में नहीं हैं। उन्हें पिछले साल के अंत में हुए टी20 विश्व कप के बाद से नहीं चुना गया है। कार्तिक इस सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान क्या कहा?
कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान इस बात की भविष्यवाणी की उमेश यादव अगली गेंद पर छक्का मार देंगे। उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। उमेश ने नाथन लियोन की गेंद पर लंबा छक्का लगाया। दरअसल, नाथन लियोन गेंदबाजी करने वाले थे। उसी समय कार्तिक ने अपने साथी कमेंटेटर से कहा, ''मुझे लगता है कि वह (उमेश) छक्का लगाने का प्रयास करेंगे। छक्का लगेगा या आउट होंगे।'' 

कार्तिक की भविष्यवाणी सच साबित हुई। उमेश यादव ने छक्का लगा दिया। इसके बाद कमेंट्री बॉक्स में सभी हैरान रन गए। कार्तिक ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया इसका वीडियो भी शेयर किया।

उमेश यादव ने की कोहली की बराबरी
उमेश यादव ने इस मैच में दो छक्के लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। विराट कोहली ने टेस्ट में 24 छक्के लगाए हैं। उमेश के भी अब 24 छक्के हो गए हैं। उमेश ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार (दो मार्च) को गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 197 रन पर ऑलआउट कर दिया। कंगारू टीम को 88 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed