फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit

VIDEO: बॉक्सिंग डे टेस्ट के खास पल, 10 महीने बाद खाता नहीं खोल सके हेड, लाबुशेन को दो बार बुरी तरह लगी गेंद

Thu, 26 Dec 2024 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 237 रन था। इसके बाद उन्होंने नौ रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए और स्कोर 246 रन पर पांच विकेट हो गया। हेड (0) और मार्श (4) से पहले लाबुशेन आउट हुए। आइए इस मैच के पहले दिन के कुछ खास पल देखते हैं...

विज्ञापन
IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit
मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन के खास पल - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर कई खास पल देखने को मिले। इसमें विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के सैम कोंस्टास की भिड़ंत सबसे दिलचस्प रही। इतना ही नहीं कोंस्टास मोहम्मद सिराज से भी भिड़े थे। इसके अलावा ट्रेविस हेड का खाता खोले बिना पवेलियन लौटना भी भारतीय फैंस के लिए खुशी लेकर आया। आइए देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit
कोंस्टास, स्मिथ और लाबुशेन ने अर्धशतक लगाए - फोटो : cricket.com.au twitter
नौ रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को लगे तीन झटके
एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 237 रन था। इसके बाद उन्होंने नौ रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए और स्कोर 246 रन पर पांच विकेट हो गया। हेड (0) और मार्श (4) से पहले लाबुशेन आउट हुए। वह 72 रन बना सके थे। वहीं, कोंस्टास 60 रन और ख्वाजा 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit
हेड को बुमराह ने खाता नहीं खोलने दिया - फोटो : Twitter
हेड खाता नहीं खोल सके
ट्रेविस हेड ख्वाजा के आउट होने पर मैदान पर आए। हालांकि, बुमराह की एक बेहतरीन इन स्विंग गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। उनकी इन स्विंग गेंद को हेड ने छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गेंद विकेट के बेल्स ले उड़ी। हेड खाता नहीं खोल सके। टेस्ट में 333 दिन बाद हेड कोई रन नहीं बना सके। पिछली बार ऐसा इस साल 28 जनवरी को हुआ था। हेड गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारियों में कोई रन नहीं बना सके थे।

IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit
लाबुशेन दर्द में नजर आए - फोटो : Twitter
लाबुशेन को प्राइवेट पार्ट पर दो बार लगी गेंद
मैच में एक अजीबोगरीब पल तब देखने को मिला, जब लाबुशेन को एक ही ओवर में दो बार प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगी। सिराज के ओवर में पहली बार गेंद लगने पर लाबुशेन ठीक दिखे। हालांकि, इसी ओवर में फिर एक बार गेंद लगने पर वह जमीन पर बैठ गए और दर्द में दिखे। फिर फीजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर मैच रुका रहा और फिर लाबुशेन ने बैटिंग की। उन्होंने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। लाबुशेन 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए।



IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit
शेन वॉर्न को याद किया गया - फोटो : Twitter
शेन वॉर्न को दी गई श्रद्धांजलि
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर दिवंगत शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके परिवार के दो सदस्य मैदान पर मौजूद रहे और उन्होंने अपनी कैप उतारकर वॉर्न के प्रति सम्मान दिखाया। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 200 रन था। इसके बाद फैंस ने भी ठीक वैसे ही किया और अपनी कैप उतारकर वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। वॉर्न का यह होम ग्राउंड है। वह विक्टोरिया के रहने वाले थे। उनका निधन चार मार्च 2022 को हुआ था।

IND vs AUS VIDEO: Special moments of Melbourne Boxing Day Test, Travis Head out on duck, Labuschagne badly hit
कोंस्टास - फोटो : cricket.com.au twitter
कोंस्टास ने स्कूप-रिवर्स स्कूप का किया भरपूर इस्तेमाल
कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की मनोरंजक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कोंस्टास ने 52 गेंद पर अंतरराष्ट्रीय करियर और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। 19 साल के इस बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में बुमराह तक को सोचने पर मजबूर कर दिया। टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड जब से उपलब्ध है, तब से शुरुआती 10 ओवर में 23 स्कूप या रिवर्स स्कूप लगे हैं। इनमें से पांच तो कोंस्टास ने अपनी डेब्यू पारी में लगा दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed