{"_id":"67331784a050ab0f89054f9b","slug":"ind-vs-aus-there-will-be-a-lot-of-pace-and-bounce-curators-statement-before-perth-test-told-about-pitch-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'बहुत गति और उछाल होगी..', पर्थ टेस्ट से पहले आया क्यूरेटर का बयान, बताया कैसी होगी पिच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'बहुत गति और उछाल होगी..', पर्थ टेस्ट से पहले आया क्यूरेटर का बयान, बताया कैसी होगी पिच
Tue, 12 Nov 2024 02:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:23 PM IST
सार
मैच से पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मुख्य क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने ऑप्टस स्टेडियम की पिच को लेकर ईएसपीएनक्रिकइनफो से कहा, "यह ऑस्ट्रेलिया है, यह पर्थ है… मैंने काफी अच्छी गति और काफी अच्छे उछाल की तैयारी की है।"
विज्ञापन
ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ
- फोटो : optusstadium-instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब 10 दिन का समय शेष है। 22 नवंबर से दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। यहां की पिच से अच्छी गति और उछाल मिलने की संभावना है। इसकी जानकारी पिच क्यूरेटर ने दी। बता दें कि, आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और किसी
अभ्यास मुकाबले में खेले बिना उतरेगी।
विज्ञापन
अभ्यास मुकाबले में खेले बिना उतरेगी।
'अच्छी गति और उछाल मिलेगा'
पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा के खेलने पर संशय है। वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी नहीं गए हैं। अगर वह इस मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो हिटमैन की जगह जसप्रीत बुमराह टीम की अगुआई करते नजर आएंगे। वहीं, मैच से पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मुख्य क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने ऑप्टस स्टेडियम की पिच को लेकर ईएसपीएनक्रिकइनफो से कहा, "यह ऑस्ट्रेलिया है, यह पर्थ है… मैंने काफी अच्छी गति और काफी अच्छे उछाल की तैयारी की है।"

पहले भी तैयार की जा चुकी ऐसी पिच
मैकडोनाल्ड उसी तरह की पिच तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं जो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार की थी। उस मैच में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 89 रन पर सिमट गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के तीन तेज गेंदबाजों पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क ने पाकिस्तान के 20 में से 12 विकेट चटकाए थे।

'पिच पर घास का मतलब है गति'
मैकडोनाल्ड ने कहा कि वह पिच पर थोड़ी घास छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह (10 मिमी) अच्छा रहेगा। पिछले साल की परिस्थतियों को देखते हुए 10 मिमी काफी सहज था और शुरुआती कुछ दिन पिच काफी अच्छी रही थी। पिच पर घास का मतलब है, गति। पिछले साल दोनों गेंदबाजी आक्रमण (ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान) काफी तेज थे और इस साल भी ऐसा ही उम्मीद है (भारत के खिलाफ मैच के लिए)।"

भारत हर हाल में जीतना चाहेगा सीरीज
इस सीरीज में भारतीय टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी सीरीज जीतने पर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2018-19 और 2020-21 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। 2014 से भारतीय टीम कंगारुओं के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। अब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम की नजर एक और जीत के साथ इस क्रम को आगे बढ़ाने पर होगी। मालूम हो कि, भारत को हर हाल में इस सीरीज पर कब्जा जमाना होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से यह सीरीज उनके लिए काफी अहम है। किसी और टीम या नतीजे पर निर्भर रहे बिना फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इन पांच में चार टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी और एक टेस्ट ड्रॉ करना होगा।