{"_id":"63edc9c187c3d128b809bace","slug":"ind-vs-aus-test-cheteshwar-pujara-career-could-have-ended-in-2009-shahrukh-khan-helped-like-this-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pujara 100th Test: 2009 में खत्म हो सकता था चेतेश्वर पुजारा का करियर! शाहरुख खान ने ऐसे की थी मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pujara 100th Test: 2009 में खत्म हो सकता था चेतेश्वर पुजारा का करियर! शाहरुख खान ने ऐसे की थी मदद
Thu, 16 Feb 2023 11:44 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चेतेश्वर पुजारा और शाहरुख खान
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार (17 फरवरी) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला दूसरा टेस्ट उनका 100वां मुकाबला होगा। भारतीय टीम चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे है। पुजारा 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बनेंगे। इस मुकाबले से पहले उनके पिता अरविंद पुजारा ने एक खुलासा किया।
पुजारा के पिता ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे 2009 में शाहरुख ने उनके बेटे की मदद की थी। दरअसल, पुजारा कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल खेल रहे थे। 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। कोलकाता के लिए खेलते हुए पुजारा की हैमस्ट्रिंग टूट गई थी।
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो :
सोशल मीडिया
पुजारा के परिवार को शाहरुख ने समझाया
परिवार के सदस्य उनहें राजकोट लाना चाहते थे। उनका कहना था कि राजकोट में पुजारा की सर्जरी करवानी चाहिए। जब यह बात टीम के मालिक शाहरुख को चली तो उन्होंने पुजारा के परिजनों से बात की। शाहरुख ने जोर देकर कहा कि चिंटू (पुजारा) की सर्जरी दक्षिण अफ्रीका में होनी चाहिए। उनकी बातों में तर्क था। शाहरुख का मानना था कि रग्बी खिलाड़ियों को इस तरह की चोट बराबर लगती है और वहां के डॉक्टर इसकी सर्जरी बराबर करते हैं।

शाहरुख खान
- फोटो :
social media
शाहरुख ने कहा था-पुजारा का भविष्य अच्छा है
पुजारा के पिता अरविंद के बताया कि शाहरुख खान पुजारा को सबसे बेहतर सुविधा देना चाहते थे। उनका कहना था कि इस बल्लेबाज का भविष्य काफी अच्छा है। इस कारण उन्हें सबसे बेहतर मेडिकल सुविधा मिलनी चाहिए। शाहरुख ने पुजारा के परिवार को विमान से दक्षिण अफ्रीका ले जाने की बात कही।

पुजारा के पिता के पास नहीं था पासपोर्ट
अरविंद ने इस बात का खुलासा कि उनके पास पासपोर्ट नहीं था। शाहरुख उन्हें भेजने पर अड़े रहे। ऐसे में तुरंत ही सारी प्रक्रिया पूरी की गई। उसके बाद वह बेटे के पास दक्षिण अफ्रीका जा पाए। पुजारा ने इसके एक साल बाद 2010 में भारत के लिए पहला टेस्ट खेला। उन्होंने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। संयोग से इसी टीम के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने 99 मैचों में अब तक 44.16 की औसत से 7021 रन बनाए हैं। इस दौरान 19 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।