{"_id":"6778ab697b43a44e140eefb3","slug":"ind-vs-aus-sydney-test-jasprit-bumrah-left-field-and-has-gone-to-hospital-for-scans-injury-know-full-details-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: क्या बुमराह हुए चोटिल? सिडनी टेस्ट बीच में छोड़कर अस्पताल जाते दिखे, फिलहाल कोहली कर रहे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: क्या बुमराह हुए चोटिल? सिडनी टेस्ट बीच में छोड़कर अस्पताल जाते दिखे, फिलहाल कोहली कर रहे कप्तानी
Sat, 04 Jan 2025 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Jan 2025 09:01 AM IST
सार
Jasprit Bumrah Injury Today : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह स्कैन के लिए अस्पताल गए हैं। हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
स्कैन के लिए जाते बुमराह
- फोटो : Twitter
विस्तार
Jasprit Bumrah Injured : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। दूसरे दिन लंच के बाद भारत को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब कप्तान जसप्रीत बुमराह मैदान छोड़कर मैदान से बाहर जाते दिखे। इसके कुछ देर बाद उन्हें वॉर्म अप जर्सी में मैदान से बाहर पार्किंग की ओर जाते देखा गया। फिर वह मेडिकल टीम के डॉक्टर के साथ एक गाड़ी में बैठकर मैदान से बाहर चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह स्कैन के लिए अस्पताल गए हैं और उन्हें साइड स्ट्रेन की शिकायत है। हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। बीसीसीआई ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। बुमराह की जगह विराट कोहली फिलहाल कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत को लग सकता है झटका
यह भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि बुमराह कप्तान हैं और स्ट्राइक गेंदबाज भी हैं। इस दौरे पर भारतीय टीम की गेंदबाजी उन्हें के ईर्दगिर्द घूमी है। बुमराह एक छोर से शानदार फॉर्म में दिखे और शुरुआती चार टेस्ट को मिलाकर उन्होंने बाकी भारतीय तेज गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा विकेट लिए। इस दौरान उन्हें मैदान पर गेंदबाजी करते हुए काफी समय भी बिताना पड़ा है। वह लगातार पांच टेस्ट खेले हैं और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम नहीं मिला। ऐसे में उन पर थकान भी हावी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुमराह भारतीय टीम के प्रमुख हथियार
यह ध्यान देने वाली बात है कि बुमराह ने 2023 में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से वापसी की थी। वह लगभग 10 महीने क्रिकेट से दूर रहे थे। वापसी के बाद से वह घातक फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने दुनिया में अपना लोह मनवाया। उनकी बदौलत भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा, जबकि 2024 टी20 विश्व कप में भी ट्रॉफी भी जीती। उनका मैदान पर नहीं रहना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-1 से आगे है और सिडनी में जीत से ही टीम इंडिया यह ट्रॉफी रिटेन कर पाएगी। ऐसे में बुमराह भारत के प्रमुख हथियार हैं।
कोहली कर रहे कप्तानी
हालांकि, सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान बाकी भारतीय तेज गेंदबाजों ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और 181 रन पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को समेट दिया। बुमराह जब स्कैन के लिए गए थे, तब ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे थे। इसके बाद नीतीश रेड्डी, सिराज और प्रसिद्ध ने अच्छी गेंदबाजी की। बुमराह की गैरमौजूदगी में फिलहाल विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं। विराट 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद पहली बार टेस्ट में कप्तानी करते हुए दिख रहे हैं। सिडनी में भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जारी है।